1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. फरहान अख्तर ने जताया मिल्खा सिंह का आभार

फरहान अख्तर ने जताया मिल्खा सिंह का आभार

 Published : Jul 17, 2017 07:59 am IST,  Updated : Jul 17, 2017 07:59 am IST

फरहान अख्तर के अभिनय से सजी कुछ वक्त पहले रिलीज हुई फिल्म 'भाग मिल्खा भाग' ने हाल ही में अपनी रिलीज के 4 साल पूरे कर लिए है। इस बायोपिक को दर्शकों और समीक्षकों के बीच खूब पसंद किया गया था। फिल्म के 4 साल पूरे होने के मौके पर फरहान...

milkha- India TV Hindi
milkha

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता और फिल्मकार फरहान अख्तर के अभिनय से सजी कुछ वक्त पहले रिलीज हुई फिल्म 'भाग मिल्खा भाग' ने हाल ही में अपनी रिलीज के 4 साल पूरे कर लिए है। इस बायोपिक को दर्शकों और समीक्षकों के बीच खूब पसंद किया गया था। फिल्म के 4 साल पूरे होने के मौके पर फरहान ने सिख धावक मिल्खा सिंह और फिल्म के सभी कलाकारों और यूनिट के सदस्यों का इस पर भरोसा जताने के लिए आभार जताया। फरहान ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया, "इस सप्ताह 'भाग मिल्खा भाग' के चार साल पूरे.. विश्वास जताने के लिए मिल्खाजी और परिवार को धन्यवाद। राकेश (ओमप्रकाश मेहरा), भारती (पी.एस भारती), प्रसून (जोशी) का भरोसा जताने के लिए आभार।"

उन्होंने आगे लिखा, "..और पर्दे के पीछे काम करने वाले मेरे दो नायकों सैम जुआरा और मेल्विन क्रैस्टो का धन्यवाद। आपने एक धावक के रूप में रूपांतरण को संभव कर दिखाया।" फरहान ने मिल्खा सिंह के साथ अपनी एक तस्वीर भी शेयर की है। (देश के बारे में ऐसी बात सुनने पर अमिताभ बचच्न को हेती है तकलीफ)

मेहरा निर्देशित फिल्म 'भाग मिल्खा भाग' 12 जुलाई, 2013 को रिलीज हुई थी। फिल्म में फरहान के अलावा सोनम कपूर, दिव्या दत्ता, मीशा शाफी, पवन मल्होत्रा और प्रकाश राज जैसे सितारे भी मुख्य किरदार निभाते हुए नजर आए थे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन