1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'दंगल गर्ल' फातिमा सना शेख ने आमिर खान से अफेयर की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

'दंगल गर्ल' फातिमा सना शेख ने आमिर खान से अफेयर की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

 Published : Dec 26, 2018 09:50 am IST,  Updated : Dec 26, 2018 09:53 am IST

फातिमा सना शेख ने अपने और आमिर खान के अफेयर को लेकर चुप्पी तोड़ दी है।

Aamir khan and Fatima sana shaikh- India TV Hindi
Aamir khan and Fatima sana shaikh Image Source : INSTAGRAM/FATIMA SANA

बॉलीवुड में आए दिन किसी ना किसी के अफेयर की खबरें आती रहती हैं। इस बार अफेयर की खबर किसी और की नहीं बल्कि आमिर खान(Aamir Khan) की आई हैं। जी हां फिल्म 'दंगल' में साथ दिख चुके फातिमा सना शेख  (Fatima sana Shaikh) और आमिर खान के अपेयर की खबरें फिल्म के रिलीज के बाद से ही उड़ने लगी थी। फातिमा और आमिर दोनों ने इससे कई बार बचने की भी कोशिश की। मगर अब सना ने इस बात से परेशान होकर अपनी चुप्पी तोड़ दी है। 

बॉलीवुड हंगामा को दिए एक इंटरव्यू में फातिमा ने कहा कि- मै बहुत ज्यादा परेशान हो गई हूं। उनकी और आमिर खान के अफेयर की खबरें अब सोशल मीडिया पर भी आने लगी हैं। उन्होंने कहा कि यह बहुत अजीब है। मेरी मां टीवी देखती रहती हैं। उन्होंने मुझसे कहा कि तुम्हारी फोटो टीवी पर दिखा रहे हैं। मैंने बात जानने के लिए जब हेडलाइन पढ़ी तो मैं बहुत परेशान हो गई। मुझे लगा कि मुझे खुद को साबित करने के लिए सफाई देनी पड़ेगी।

फातिमा ने आगे कहा- जब मैंने यह खबरें सुनी तो मुझे समझ नहीं आया इन पर क्या कहूं। कैसे इन अफवाहों को बंद करुं। फिर मुझे लगा इन बातों पर कुछ कहना ही गलत होगा इसलिए अभी तक मैंने इस बारे में कुछ नहीं कहा है।

फातिमा ने कहा मुझे अब इन बातों का फर्क नहीं पड़ता है। आप कुछ भी कर लो लोग आपके बारे में जरुर बोलेंगे। लोगों का काम सिर्फ बोलना है और वो बोलेंगे।

आमिर खान और फातिमा सना शेख हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' में भी साथ में नजर आ चुके हैं। आमिर खान के अलावा फातिमा का नाम दंगल में उनके भाई बने अपारशक्ति खुराना से भी जुड़ चुका है। इस पर फातिमा ने कहा कि - ये दोनों लोग ही मेरी जिंदगी में स्पेशल हैं। मेरा इन दोनों के साथ कोई लिंकअप नहीं है।

बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें।

Also Read:

Birthday special: 'पाकीजा' फिल्म के संगीत को खास बनाने वाले संगीतकार नौशाद के बारे में जाने कुछ खास बातें

Koffee with karan 6: कार्तिक आर्यन और कृति सेनन करने वाले हैं करण जौहर के चैट शो में डेब्यू

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन