फातिमा सना शेख (Fatima Sana Shaikh) ने 'दंगल' से अपनी फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। आमिर खान स्टारर इस फिल्म को अपार सफलता मिली थी। इसके बाद वह आमिर संग 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' में नजर आईं। इस फिल्म से लोगों को बहुत उम्मीदें थीं, लेकिन यह बॉक्स-ऑफिस पर कुछ कमाल नहीं कर पाई। फातिमा का कहना है कि उन्हें सबक मिला है और वह समझ गई हैं कि अच्छी स्क्रिप्ट के जरिए ही जनता से जुड़ा जा सकता है।
Related Stories
फिल्म ‘चाची 420’ से बतौर बाल कलाकार अपने करियर की शुरुआत करने वाली फातिमा का कहना है कि उन्हें फिल्म बनाने के कारोबार की कोई जानकारी नहीं है, लेकिन अच्छे विषय की कीमत उन्हें पता चल गई है।
फातिमा ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘मैं फिल्म निर्माण के व्यवसाय के बारे में नहीं जानती। मुझे कमाई के तरीके समझ नहीं आते। हम खुशकिस्मत हैं कि आज कई नए विषय मौजूद हैं और निर्माता भी नई प्रतिभाओं को बढ़ावा दे रहे हैं।’’
उन्होंने कहा, ‘‘ध्यान पूरी तरह से विषय पर केन्द्रित है और अगर पटकथा विश्वसनीय है तो वह अच्छा करेगी। लोगों को समझ आ गया है कि अच्छी पटकथा दिल जरूर जीतती है।’’
फातिमा ने ‘दंगल’ के साथ बतौर अभिनेत्री अपने करियर की शुरुआत की थी, जो एक बड़ी हिट साबित हुई थी। लेकिन हाल ही में में रिलीज हुई उनकी कई बड़े सितारों से सजी फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिर गई।
(भाषा के इनपुट के साथ)
Also Read:
Simmba Box Office Collection Day 3: रणवीर सिंह-सारा अली खान की फिल्म ने कमाए 75 करोड़ रूपये
3 हजार उधार लेकर बिग बॉस का ऑडिशन देने आए थे दीपक ठाकुर, 20 लाख लेकर छोड़ा बिग बॉस का खिताब