1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'दंगल गर्ल' फातिमा सना शेख को हुआ कोरोना, खुद को किया क्वारंटीन

'दंगल गर्ल' फातिमा सना शेख को हुआ कोरोना, खुद को किया क्वारंटीन

 Published : Mar 30, 2021 10:40 am IST,  Updated : Mar 30, 2021 10:40 am IST

बॉलीवुड अभिनेत्री फातिमा सना शेख कोरोना वायरस से संक्रमित हो गई हैं और खुद को क्वारंटीन कर लिया है। इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया में दी। 

'दंगल गर्ल' फातिमा सना शेख को हुआ कोरोना, खुद को किया क्वारंटीन- India TV Hindi
'दंगल गर्ल' फातिमा सना शेख को हुआ कोरोना, खुद को किया क्वारंटीन Image Source : INSTAGRAM/FATIMASANASHAIKH

कोरोना तेजी से अपने पांव पसारता जा रहा है। जिसकी चपेट में बॉलीवुड सेलेब्स तेजी से आ रहे हैं। आमिर खान, विक्रांत मैसी, आर माधवन के बाद फातिमा सना भी संक्रमित हो गई हैं। इस बार में जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया में दी। 

दंगल गर्ल फातिमा सना शेख ने कोविड-19 की जांच करवाई, जिसमें वह कोरोनावायरस से संक्रमित पाई गई हैं। 

होली पर ब्वॉयफ्रेंड विक्की जैन के साथ जमकर नाची अंकिता लोखंडे, पैर छूने का वीडियो हो रहा वायरल

फातिमा ने इंस्टाग्राम में एक पोस्ट करके इस बात की जानकारी दी। इसके साथ ही बताया कि उन्होंने खुद को घर में अलग-थलग कर लिया है और लोगों से प्रोटोकॉल का पालन करने का आग्रह किया है। 

'दंगल गर्ल' फातिमा सना शेख को हुआ कोरोना, खुद को किया क्वारंटीन
Image Source : INSTAGRAM/FATIMASANASHAIKH'दंगल गर्ल' फातिमा सना शेख को हुआ कोरोना, खुद को किया क्वारंटीन

उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर लिखा, "मैं कोविड-19 की जांच में पॉजिटिव निकली। इस समय सभी सावधानियों और प्रोटोकॉल का पालन कर रही हूं। आप सबकी शुभेच्छाओं और चिंता के लिए धन्यवाद। सुरक्षित रहें दोस्तो।"

US नेवी को 'ये जो देस है तेरा...' गाता देख भावुक हुए शाहरुख खान, किया ये ट्वीट

फिल्म 'दंगल' में फातिमा के पिता की भूमिका निभा चुके अभिनेता आमिर खान भी कोविड-19 पॉजिटिव हो चुके हैं। पिछले कुछ दिनों में रणबीर कपूर, कार्तिक आर्यन, विक्रांत मैसी, परेश रावल, मिलिंद सोमन, आर. माधवन और रोहित सराफ सहित कई बॉलीवुड हस्तियां करोना की चपेट में आ चुके हैं।

इनपुट आईएएनएस

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन