1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. होली पर ब्वॉयफ्रेंड विक्की जैन के साथ जमकर नाची अंकिता लोखंडे, पैर छूने का वीडियो हो रहा वायरल

होली पर ब्वॉयफ्रेंड विक्की जैन के साथ जमकर नाची अंकिता लोखंडे, पैर छूने का वीडियो हो रहा वायरल

 Published : Mar 30, 2021 10:17 am IST,  Updated : Mar 30, 2021 10:17 am IST

अभिनेत्री अंकिता लोखंडे ने इस बार होली अपने बॉयफ्रेंड विक्की जैन और फैमिली के साथ सेलिब्रेट की। एक्ट्रेस के होली के वीडियो सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रहे हैं।

होली पर ब्वॉयफ्रेंड विक्की जैन के साथ जमकर नाची अंकिता लोखंडे, पैर छूने का वीडियो हो रहा वायरल- India TV Hindi
होली पर ब्वॉयफ्रेंड विक्की जैन के साथ जमकर नाची अंकिता लोखंडे, पैर छूने का वीडियो हो रहा वायरल Image Source : INSTAGRAM/LOKHANDEANKITA

एक्ट्रेस अंकिता लोखंडा ने भी बहुत ही शानदार तरीके से फैमिली और बायफ्रेंड विक्की जैन के साथ होली का त्योहार मनाया। अंकिता ने सोशल मीडिया में काफी तस्वीरें और वीडियो शेयर किया है। जो तेजी से वायरल हो रहे हैं। 

इन वीडियो में अंकिता बायफ्रेंड विक्की जैन के साथ डांस कर रही हैं। वहीं एक वीडियो में दोनों एक-दूसरे को रंग लगा रहे हैं और एक्ट्रेस विक्की के पैर छूती हैं। यह वीडियो फैंस को काफी पसंद आ रहा है। 

US नेवी को 'ये जो देस है तेरा...' गाता देख भावुक हुए शाहरुख खान, किया ये ट्वीट

इन वीडियो को शेयर करते हुए अंकिता ने लिखा है - सभी को होली की शुभकामनाएं। 

अंकिता ने इस मौके पर व्हाइट कलर का अनारकली सूट पहना। वहीं विक्की कैजुअल लुक में नजर आए। 

अमिताभ बच्चन, प्रियंका चोपड़ा से लेकर शिल्पा शेट्टी तक, इन सेलेब्स ने दी फैंस को होली की शुभकामनाएं

आपको बता दें विक्की जैन और अंकिता लोखंड़े काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे है। 

अंकिता सोशल मीडिया में काफी एक्टिव रहती है। वह अधिकतर डांस वीडियो शेयर करती रहती हैं। कई बार सुशांत के फैंस को यह बात बिल्कुल पसंद नहीं आती है। वहीं अंकिता ने एक इंटरव्यू में सुशांत के साथ अपने रिश्तों को लेकर खुलकर बात की थी। एक्ट्रेस सुशांत के साथ काफी लंबे समय तक रिलेशनशिप में रही थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन