1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. फिल्म रिलीज से पहले 'दंगल गर्ल' का बड़ा खुलासा, बोलीं - '3 साल की उम्र में हो चुकी यौन उत्पीड़न का शिकार'

फिल्म रिलीज से पहले 'दंगल गर्ल' का बड़ा खुलासा, बोलीं - '3 साल की उम्र में हो चुकी यौन उत्पीड़न का शिकार'

 Published : Oct 30, 2020 06:25 pm IST,  Updated : Oct 30, 2020 06:32 pm IST

दंगल गर्ल फातिमा सना शेख ने निजी जिंदगी से जुड़ा बड़ा खुलासा किया है।

Fatima Shana Shaikh- India TV Hindi
Fatima Shana Shaikh Image Source : INSTAGRAM/FATIMA SANA SHAIKH

बॉलीवुड में कई अभिनेत्रियों ने बीते कुछ दिनों में यौन उत्पीड़न को लेकर बड़े खुलासे किए हैं। वहीं अब इस लिस्ट में दंगल गर्ल फातिमा सना शेख का नाम भी जुड़ गया है। अभिनेत्री ने ये खुलासा एक इंटरव्यू में किया जिसमें उन्होंने बताया कि वो महज 3 साल की उम्र में यौन उत्पीड़न का शिकार हो चुकी हैं।

फातिमा सना शेख ने इसका जिक्र पिंकविला से इंटरव्यू के दौरान किया। अभिनेत्री ने अपनी निजी जिंदगी के बारे में बात करते हुए कहा कि 'जब मैं 3 साल की थी तब यौन उत्पीड़न का शिकार हो चुकी हूं। आपको इस चीज से रोज लड़ना होगा। हर महिला इससे कहीं ना कहीं और कभी ना कभी गुजरी होगी। उम्मीद है कि भविष्य इससे बेहतर होगा।'  

Suraj Pe Mangal Bhari: दिलजीत दोसांझ, मनोज बाजपेयी, फातिमा सना शेख की कॉमेडी फिल्म का मजेदार ट्रेलर रिलीज

फातिमा ने आगे कहा कि 'मुझे कई लोग कह चुके हैं कि जॉब पाने का एक ही जरिया है और वो है फिजिकल रिलेशनशिप। इसी वजह से मैंने कई जगह नौकरी छोड़ी।' अभिनेत्री ने भी बताया कि 'कैसे सिनेमाजगत अब बदल चुका है। अब एक समान्य सी दिखने वाली अभिनेत्री को भी इंडस्ट्री अपनाने लगी है। जरूरी नहीं कि वो देखने में दीपिका पादुकोण या फिर ऐश्वर्या राय की तरह हो। सिनेमाजगत में मेरे जैसी सामान्य दिखने वाले लोगों को भी मौके मिलने लगे हैं। जो देखने में सुपरमॉडल ना हो एवरेज हों।' 

आपको बता दें, फातिमा सना शेख ने अपने करियर की शुरुआत बतौर लीड एक्ट्रेस 'दंगल' फिल्म से की थी। ये फिल्म साल 2016 में रिलीज हुई थी। इसके बाद फातिमा कई फिल्मों में नजर आईं। फातिमा की जल्द ही दो फिल्में रिलीज होने वाली हैं। ये दोनों फिल्में 'सूरज पे मंगल भारी' और 'लूडो' हैं। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन