1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बॉलीवुड की इस ‘कड़वी हवा’ की कहानी आपको सोचने पर मजबूर कर देगी, रुला देगा ये एक्टर

बॉलीवुड की इस ‘कड़वी हवा’ की कहानी आपको सोचने पर मजबूर कर देगी, रुला देगा ये एक्टर

 Published : Oct 30, 2017 10:51 pm IST,  Updated : Oct 30, 2017 10:58 pm IST

ट्रेलर में संजय मिश्रा का एक डायलॉग है, ‘हमारे यहां जब बच्चा जन्म लेता है तो हाथ में तकदीर की जगह कर्जे की रकम लिख के लाता है’ जो आपको रुला देगा

kadvi hawa trailer- India TV Hindi
kadvi hawa trailer

नई दिल्ली: आई एम कलाम और जलपरी जैसी फिल्में बनाने वाले नील माधव पंडा एक ऐसी फिल्म लेकर सामने आए है जो सच्ची कहानी पर आधारित है। जल संकट पर आधारित फिल्म ‘कड़वी हवा’ का ट्रेलर आज रिलीज हो गया है।

कड़वी हवा की कहानी सूखाग्रस्त बुंदेलखंड की है। इस फिल्म में मुख्य किरदार संजय मिश्रा और रणवीर शौरी ने निभाया है। संजय मिश्रा एक अंधे वृद्ध की भूमिका निभा रहे हैं जो सूखाग्रस्त बुन्देलखण्ड में रह रहा है। उनके बेटे ने खेती के लिए कर्ज लिया लेकिन सूखे के कारण फसल अच्छी नहीं हो सकी और अब उसे कर्ज चुकाने की चिन्ता खाये जा रही है।

ट्रेलर में संजय मिश्रा का एक डायलॉग है, ‘हमारे यहां जब बच्चा जन्म लेता है तो हाथ में तकदीर की जगह कर्जे की रकम लिख के लाता है’ जो आपको रुला देगा।

दूसरा किरदार रणवीर शौरी का है जो एक रिकवरी एजेंट है और ओडिशा से विस्थापित होकर आया है। ग्लोबल वार्मिंग के कारण समुद्र का जलस्तर बढ़ रहा है और उसे डर है कि उसका घर कभी भी समुद्र की आगोश में समा जाएगा। रिकवरी एजेंट लोन वसूलना चाहता है ताकि वह अपने परिवार को सुरक्षित स्थान पर ले जा कर सके।

फिल्म के ट्रेलर में दिख रहा है एक तरफ ओडिशा में पानी का होना ही तबाही की वजह है, तो दूसरी तरफ बुंदेलखंड में पानी का न होना।

देखिए फिल्म का ट्रेलर-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन