1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. फिल्म 'मेजर' की रिलीज डेट टली, अदिवी शेष ने पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

फिल्म 'मेजर' की रिलीज डेट टली, अदिवी शेष ने पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

 Published : May 26, 2021 02:21 pm IST,  Updated : May 26, 2021 02:26 pm IST

फिल्म 'मेजर' की रिलीज डेट को फिलहाल के लिए टाल दिया गया है। इसकी जानकारी अभिनेता अदिवी शेष ने एक पोस्ट के माध्यम से दिया है।

major film - India TV Hindi
फिल्म मेजर की रिलीज डेट टली  Image Source : INSTAGRAM/ADIVISESH

लंबे समय से चर्चा में बनी हुई साउथ सुपरस्टार महेश बाबू निर्मित फिल्म 'मेजर' की रिलीज डेट टाल दी गई है। यह फिल्म इसी साल 2 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली थी, लेकिन देश में फैले महामारी की वजह से सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मेकर्स ने इस फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ाने का फैसला लिया है। 

अभिनेता अदिवी शेष ने बुधवार को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए यह घोषणा की। 'मेजर' में अदिवी शेष 26/11 के शहीद संदीप उन्नीकृष्णन की भूमिका निभा रहे हैं। अदिवि ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा-"हम अभूतपूर्व समय में रह रहे हैं और हमें उम्मीद है कि आप सभी सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन कर रहे हैं और सुरक्षित रह रहे हैं। हमारी फिल्म मेजर जो मूल रूप से 2 जुलाई को दुनिया भर में रिलीज के लिए निर्धारित की गई थी, अब बाद में तारीख स्थगित कर दी गई है। हम नई रिलीज की तारीख की घोषणा तब करेंगे जब चीजें वापस सामान्य हो जाएंगी। समय कठिन है लेकिन हम सब हैं। 

फिल्म में अदिवी शेष के अलावा शोभिता धूलिपाला और सई मांजरेकर अहम किरदारों में नजर आएंगी।  फिल्म  का निर्माण साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू ने किया है। शहीद मेजर संदीप उन्नीकृष्णन के जीवन पर आधारित यह फिल्म हिंदी, तमिल और मलयालम में रिलीज होगी।

(इनपुट-आईएएनएस)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन