1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'बिग बॉस' के खिलाफ लगे अश्लीलता वाले आरोप पर आया बॉम्बे हाईकोर्ट का फैसला

'बिग बॉस' के खिलाफ लगे अश्लीलता वाले आरोप पर आया बॉम्बे हाईकोर्ट का फैसला

 Published : Sep 27, 2017 06:16 pm IST,  Updated : Sep 27, 2017 06:16 pm IST

साल 2008 में बिग बॉस के खिलाफ अश्लीलता और महिलाओं के गलत चित्रण का मामला दर्ज किया गया था

SALMAN KHAN BIGG BOSS FIR- India TV Hindi
SALMAN KHAN BIGG BOSS FIR Image Source : PTI

नई दिल्ली: मोस्ट अवेटेड कॉन्ट्रोवर्सियल शो बिग बॉस जल्द ही कलर्स पर शुरू होने जा रहा है। ‘बिग बॉस’ का 11वां सीजन 1 अक्टूबर से शुरू होने जा रहा है। लेकिन हाल ही में कलर्स चैनल के इस शो के बारे में एक खबर सामने आई है। दरअसल साल 2008 में बिग बॉस के खिलाफ अश्लीलता और महिलाओं के गलत चित्रण का मामला दर्ज किया गया था। खुशी की बात यह है कि बॉम्बे हाईकोर्ट ने ये मामला निरस्त कर दिया है।

आपको बता दें अक्टूबर 2008 में कलर्स चैनल और शो के निर्माताओं के खिलाफ मुंबई के अंधेरी थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 292 और 294 (अश्लीलता और महिलाओं की छवि खराब करने के खिलाफ लगने वाली धाराएं) के तहत आरोप दर्ज था। यह एफआईआर मुंबई प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रमुख सुनील अहीर ने दर्ज कराई थी। सुनील का आरोप था कि उन्होंने शो देखा और पाया कि शो में अभद्रता, महिलाओं का गलत चित्रण और अश्लीलता शामिल है। मामला कोर्ट तक पहुंच गया। मगर पिछले हफ्ते हाईकोर्ट ने इस एफआईआर को रद्द कर दी।

हाईकोर्ट ने कहा है कि ‘शिकायत में कई कमियां हैं और दो मौके पर समय दिए जाने के बाद भी पुलिस ने कोर्ट में जांच के बारे में कोई जानकारी नहीं दे पाई है। इसलिए कोर्ट इस मामले को रद्द करती है।’

इसे भी पढ़ें-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन