1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Flashback 2017: कपिल-सुनील के झगड़े से लेकर एक्टर के रेप केस में फंसने तक, इन कॉन्ट्रोवर्सीज ने मचाया छोटे पर्दे पर तहलका

Flashback 2017: कपिल-सुनील के झगड़े से लेकर एक्टर के रेप केस में फंसने तक, इन कॉन्ट्रोवर्सीज ने मचाया छोटे पर्दे पर तहलका

 Published : Dec 24, 2017 02:41 pm IST,  Updated : Dec 28, 2017 06:50 am IST

साल खत्म होने वाला है और आज हम आपको कुछ ऐसी ही कुछ कॉन्ट्रोवर्सीज के बारे में बताने जा रहे हैं जिसने छोटे पर्दे को चर्चा में रखा।

TOP 5 TV CONTROVERSIES 2017 - India TV Hindi
TOP 5 TV CONTROVERSIES 2017

नई दिल्ली: साल 2017 टीवी इंडस्ट्री के लिए कॉन्ट्रोवर्सीज से भरा रहा। इस साल कई झगड़े हुए जिसने मीडिया की खूब सुर्खियां बटोरी। साल खत्म होने वाला है और आज हम आपको कुछ ऐसी ही कुछ कॉन्ट्रोवर्सीज के बारे में बताने जा रहे हैं जिसने छोटे पर्दे को चर्चा में रखा।

कपिल-सुनील का झगड़ा

TOP 5 TV CONTROVERSIES 2017
TOP 5 TV CONTROVERSIES 2017

इस साल टीवी की जिस खबर ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी वो है कपिल और सुनील की लड़ाई ने। साल की शुरुआत में ही फ्लाइट में कपिल और सुनील की काफी बुरी वाली लड़ाई हुई। लड़ाई का असर ये हुआ कि ‘द कपिल शर्मा शो’ बंद हो गया। कपिल ने माफी भी मांगी और अपनी फिल्म ‘फिरंगी’ के प्रचार के दौरान अपनी सफाई भी पेश की। लेकिन सुनील नहीं पिघले। कई बार खबर आई कि दोनों साथ आ रहे हैं लेकिन अभी तक ऐसा कुछ भी नहीं हुआ।

पहरेदार पिया की पर बवाल

TOP 5 TV CONTROVERSIES 2017
TOP 5 TV CONTROVERSIES 2017

सोनी टीवी पर शुरू हुए शो ‘पहरेदार पिया की’ के शुरू होते ही कॉन्ट्रोवर्सी हो गई। इस शो में 9 साल के लड़के और 18 साल की लड़की की शादी दिखाई गयी थी। दोनों के हनीमून और फर्स्ट नाइट का प्रोमो देखकर लोगों ने इस शो पर बैन लगाने की अपील की। आखिरकार शो को बंद करना पड़ा। अब शो की स्टोरीलाइन बदलकर ‘रिश्ता हम लिखेंगे नया’ नाम से फिर से प्रसारित किया जा रहा है।

मल्लिका दुआ पर अक्षय कुमार का कमेंट

TOP 5 TV CONTROVERSIES 2017
TOP 5 TV CONTROVERSIES 2017

8 साल बाद फिर से शुरू हुए कॉमेडी शो ‘द ग्रेट इंडियन लॉफ्टर चैलेंज’ भी विवादों में रहा। दरअसल अक्षय कुमार ने शो की होस्ट मल्लिका दुआ पर कुछ ऐसी टिप्पणी की जो उनके पिता जर्नलिस्ट विनोद दुआ को बुरी लग गई। उन्होंने इस पर आपत्ति जताई। मामला कई दिनों तक मीडिया में सुर्खियां बटोरता रहा।

साक्षी तंवर, गौहर खान पर हिना खान का निशाना

TOP 5 TV CONTROVERSIES 2017
TOP 5 TV CONTROVERSIES 2017

‘बिग बॉस’ का तो दूसरा नाम ही कॉन्ट्रोवर्सियल शो रख देना चाहिए। इस शो में हर साल और लगभग हर दिन कोई न कोई कॉन्ट्रोवर्सी होती ही रहती है। लेकिन हिना खान ने इस साल सबस ज्यादा कॉन्ट्रोवर्सी अपने नाम की। हिना ने हाल ही में टीवी एक्ट्रेस साक्षी तंवर की आंखों, संजीदा शेख के लुक और गौहर खान के फॉलोवर्स को लेकर टिप्पणी की थी जिसके बाद उन्हें सोशल मीडिया में काफी ट्रोल किया गया। इसके बाद भी हिना नहीं सुधरी और उन्होंने ’खतरों के खिलाड़ी’ के अपने साथी ऋत्विक धन्जानी और करण वाही पर टिप्पणी कर दी। जिसके बाद ऋत्विक धनजानी, रवि दुबे, अली गोनी, करण पटेल और करणवीर बोहरा समेत कई टीवी सितारों ने भी हिना के खिलाफ ट्वीट किया।

रेप के केस में फंसा बेहद का ये एक्टर

TOP 5 TV CONTROVERSIES 2017
TOP 5 TV CONTROVERSIES 2017

सोनी टीवी के मशहूर टीवी सीरियल ‘बेहद’ में नजर आने वाले एक्टर पीयूष सहदेव को मुंबई पुलिस ने रेप के आरोप में गिरफ्तार किया था। उन पर एक मॉडल ने ये आरोप लगाया था। कोर्ट ने पीयूष को 27 नवंबर तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया। बाद में खबर आई कि पीयूष के ऊपर लगाए गए रेप के आरोप मेडिकल टेस्ट में कन्फर्म हो गए हैं।

​ज्योति जायसवाल

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन