1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Flashback 2017: सोहा, ईशा और करन मेहरा समेत इन सितारों के घर आया नन्हा मेहमान

Flashback 2017: सोहा, ईशा और करन मेहरा समेत इन सितारों के घर आया नन्हा मेहमान

 Published : Dec 28, 2017 01:33 pm IST,  Updated : Dec 28, 2017 01:33 pm IST

आज हम आपको उन सितारों से मिलवाने जा रहे हैं जो साल 2017 में रियल लाइफ में मम्मी पापा बने हैं।

2017 year ender baby- India TV Hindi
2017 year ender baby

नई दिल्ली: बस कुछ ही दिनों में साल 2017 गुजरने वाला है। यह साल कुछ बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के लिए काफी अच्छा रहा, क्योंकि इस साल उनके घर नन्हें मेहमान के कदम जो पड़े हैं। चाहे आम इंसान हो या फिर सेलिब्रिटी माता-पिता बनने की खुशी सबके लिए एक जैसी होती है। यूं तो सितारे फिल्मों और सीरियल्स में कई बार माता-पिता की भूमिका निभाते नज़र आते हैं, लेकिन आज हम आपको उन सितारों से मिलवाने जा रहे हैं जो साल 2017 में रियल लाइफ में मम्मी पापा बने हैं।

सोहा अली खान और कुणाल खेमू

year ender 2017 baby
year ender 2017 baby

बॉलीवुड अभिनेत्री सोहा अली खान ने 29 सितंबर को एक बेटी को जन्म दिया है। सोहा और कुणाल ने अपनी बेटी का नाम इनाया नौमी खेमू रखा है। सोहा ने प्रेगनेंसी के वक्त की कई सारी फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की थीं।

ईशा देओल

year ender 2017 baby
year ender 2017 baby

हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की बड़ी ईशा देओल भी इसी साल मां बनी हैं। ईशा के घर अक्टूबर में नन्हीं परी आई थी। बेटी का नाम राध्या रखा गया है।

सेलिना जेटली

year ender 2017 baby
year ender 2017 baby

बॉलीवुड अभिनेत्री सेलिना जेटली पहले ही जुड़वा बच्चों की मां थीं, इस साल सितंबर में फिर से वो जुड़वा बच्चों की मां बनीं। हालांकि एक बच्चा ज्यादा दिन तक जीवित न रह सका। इसकी जानकारी सेलिनी ने फेसबुक के ज़रिए दी।

लीजा हेडन

year ender 2017 baby
year ender 2017 baby

बेबी बंप की तस्वीरों की वज़ह से चर्चा में रहने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस लीजा हेडन भी इसी साल मां बनी थीं। 17 मई को लीजा ने बेटे जैक लालवानी क जन्म दिया था।

करन मेहरा और निशा मेहरा

year ender 2017 baby
year ender 2017 baby

टेलीविजन शो ये 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से नैतिक नाम से मशहूर हुए और 'बिग बॉस 10' का हिस्सा रह चुके करन मेहरा और निशा रावल के घर भी इस साल बेटे के रूप में नन्हा मेहमान आया।  

दीपिका सिंह

year ender 2017 baby
year ender 2017 baby

टेलीविजन शो 'दीया और बाती हम' में संध्या राठी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस दीपिका सिंह ने भी इसी साल बेटे को जन्म दिया है।

आसिन

year ender 2017 baby
year ender 2017 baby

आमिर खान के साथ फिल्म 'गजनी' में लीड रोल निभाने वाली एक्ट्रेस आसिन इसी साल मां बनी हैं। उनके पति ने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी थी। बाद में अक्षय कुमार ने आसिन के बेबी के साथ तस्वीर शेयर की थी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन