1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. गर्लफ्रेंड संग कोजी नजर आए अर्जुन रामपाल, देखें तस्वीरें

गर्लफ्रेंड संग कोजी नजर आए अर्जुन रामपाल, देखें तस्वीरें

 Published : Aug 11, 2019 11:35 pm IST,  Updated : Aug 11, 2019 11:35 pm IST

अभिनेता अर्जुन रामपाल ने अपनी मॉडल गर्लफ्रेंड गब्रिएला डेमेट्रिएड्स संग शनिवार का दिन काफी रोमांटिक अंदाज में बिताया।

अर्जुन रामपाल- India TV Hindi
अर्जुन रामपाल Image Source :

नई दिल्ली: अभिनेता अर्जुन रामपाल ने अपनी मॉडल गर्लफ्रेंड गब्रिएला डेमेट्रिएड्स संग शनिवार का दिन काफी रोमांटिक अंदाज में बिताया। गब्रिएला ने एक डार्क और लाइट मून इमोजी के साथ अर्जुन के साथ वाली अपनी एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर साझा की है, जिसमें ये दोनों एक-दूसरे संग काफी कोजी होते दिख रहे हैं।

अप्रैल में अर्जुन ने इस बात की पुष्टि की थी कि वह और गब्रिएला माता-पिता बनने जा रहे हैं। गब्रिएला ने 18 जुलाई को अरीक को जन्म दिया।अर्जुन की पहले पूर्व मिस इंडिया मेहर जेसिया संग शादी हुई थी। माहिका और मायरा अर्जुन की दो बेटियां हैं। शादी के 20 साल बाद पिछले साल ये दोनों एक-दूसरे से अलग हो गए।

अर्जुन को आखिरी बार जे.पी. दत्ता की फिल्म 'पल्टन' में देखा गया था।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन