1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'गली बॉय' की कहानी से जुड़ाव महसूस कर रहे हैं रणवीर सिंह, यह है वजह

'गली बॉय' की कहानी से जुड़ाव महसूस कर रहे हैं रणवीर सिंह, यह है वजह

 Published : May 03, 2018 09:28 pm IST,  Updated : May 03, 2018 09:28 pm IST

 जोया अख्तर की फिल्म 'गली बॉय' की शूटिंग खत्म करने के बाद अभिनेता रणवीर सिंह ने कहा कि वह फिल्म की कहानी से वास्तव में जुड़ाव महसूस करते हैं।

रणवीर सिंह- India TV Hindi
रणवीर सिंह

मुंबई: जोया अख्तर की फिल्म 'गली बॉय' की शूटिंग खत्म करने के बाद अभिनेता रणवीर सिंह ने कहा कि वह फिल्म की कहानी से वास्तव में जुड़ाव महसूस करते हैं। रणवीर ने बुधवार को कैरेरा आईवियर के हैशटैग 'ड्राइव योर स्टोरी' अभियान के लॉन्च के मौके पर मीडिया से बात की। यहां उन्होंने अपने जीवन पर आधारित एक लघु फिल्म के प्रीमियर को भी लॉन्च किया।

अपनी आगामी फिल्म की जानकारी देते हुए रणवीर ने कहा, "मैंने हाल ही में 'गली बॉय' की शूटिंग पूरी की है। यह एक बहुत ही खास कहानी है, जिससे मैं काफी जुड़ाव महसूस करता हूं। यह बॉम्बे (मुंबई) में उभरते देसी हिप हॉप की पृष्ठभूमि पर आधारित है।"

उन्होंने कहा, "यह कहानी मुंबई को उसके वास्तविक अर्थ में दशार्ती है और शहर मेरा गृहनगर है। ये मेरे लोग हैं, यह मेरी भाषा है इसलिए यह ऐसी कहानी है जिससे मैं काफी जुड़ाव महसूस करता हूं। यह एक ऐसे बच्चे की एक कहानी है जो रिकॉडिर्ंग कलाकार बनने के लिए जीवन में बड़ी मुसीबतों का सामना करता है।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन