1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. गौरी खान ने किया खुलासा, शाहरुख खान इस साल किस तरह मनाएंगे जन्मदिन

गौरी खान ने किया खुलासा, शाहरुख खान इस साल किस तरह मनाएंगे जन्मदिन

 Published : Oct 23, 2019 06:58 am IST,  Updated : Oct 23, 2019 06:59 am IST

2 नवंबर को शाहरुख खान अपना 54वां जन्मदिन मनाने वाले हैं। बर्थ डे से कुछ दिन पहले गौरी खान से शाहरुख का बर्थ डे प्लान बताया।

Shahrukh khan birthday plan- India TV Hindi
Shahrukh khan birthday plan

2 नवंबर को शाहरुख खान अपना 54वां जन्मदिन मनाने वाले हैं। हर साल की तरह इस साल भी फैन्स शाहरुख के इस स्पेशल दिन का इंतजार कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक शाहरुख खान अपने जन्मदिन पर अलीबाग जाने वाले हैं। गौरी खान ने अब एक इंटरव्यू में शाहरुख खान के बर्थ डे प्लान्स का खुलासा किया है।

मिल मालिनी वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में गौरी खान से पूछा गया कि शाहरुख खान जल्द ही अपना 54वां जन्मदिन सेलिब्रेट करेंगे। इस साल उनका बर्थ डे पर क्या प्लान है? हर साल वह अपने फैन्स से मिलते हैं और मीडिया से भी बात करते हैं। इस पर गौरी ने कहा- इस साल शाहरुख खान का बर्थ डे प्लान ये ही है कि वह घर पर रहें शांत से डिनर करके आराम करें।

Pagalpanti Trailer Out: पागलपंती का ट्रेलर हुआ रिलीज, देखकर हो जाएंगे लोटपोट

गौरी खान से पूछा गया आप एक-दूसरे से काम को लेकर बात करते हैं? इस पर गौरी ने कहा- हम एक-दूसरे को काम को लेकर फीडबैक देते रहते हैं। वह डिजाइन्स को समझते हैं और अपने इनपुट देते हैं। साथ ही उन्हें मेरा पाबंद रहना पसंद हैं।

Alia Ranbir Wedding Card: रणबीर कपूर- आलिया भट्ट की फेक शादी का कार्ड हुआ वायरल, अब एक्ट्रेस ने दिया रिएक्शन

वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान आखिरी बार फिल्म 'जीरो' में कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा के साथ नजर आए थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ कमाल नहीं दिखा पाई। जिसके बाद से शाहरुख ने कोई फिल्म साइन नहीं की है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन