1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. गौरी खान ने किया खुलासा, शाहरुख खान को तैयार होने में लगते हैं 5 घंटे

गौरी खान ने किया खुलासा, शाहरुख खान को तैयार होने में लगते हैं 5 घंटे

 Written By: IANS
 Published : Dec 21, 2019 08:23 pm IST,  Updated : Dec 21, 2019 08:23 pm IST

सुपरस्टार शाहरुख खान कहीं जाने के लिए तैयार होने में पत्नी गौरी खान से भी कहीं ज्यादा समय लगाते हैं।

SRK WIth Gauri Khan- India TV Hindi
पत्नी गौरी खान के साथ शाहरुख खान Image Source : INSTAGRAM

मुंबई: सुपरस्टार शाहरुख खान कहीं जाने के लिए तैयार होने में पत्नी गौरी खान से भी कहीं ज्यादा समय लगाते हैं। यह बात खुद गौरी ने कही। यह जिक्र करते हुए कि शाहरुख का एक बड़ा कमरा सिर्फ वार्डरोब से भरा हुआ है, गौरी ने कहा, "मैं पांच मिनट लेती हूं और वह (एसआरके) पांच घंटे लेते हैं।"

इसके जवाब में शाहरुख ने कहा, "मैं हर बार वही कपड़े पहनता हूं। मैं ब्लैक सूट पहनता हूं, इसलिए हर बार अलग-अलग तरह का ब्लैक सूट पहनना पड़ता है।"

गौरी ने शाहरुख को लेकर यह खुलासा समाचार चैनल एनडीटीवी के साथ एक इंटरव्यू के दौरान किया। दोनों ही स्टार जोड़ी वोग एक्स नयका फैशन पावर लिस्ट इवेंट में थे, जहां उन्हें मोस्ट स्टाइलिश कपल ऑफ द ईयर का अवार्ड दिया गया।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन