1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अब कुश्ती के अलावा इस मंच पर भी अपना हुनर दिखाएंगी गीता फोगाट

अब कुश्ती के अलावा इस मंच पर भी अपना हुनर दिखाएंगी गीता फोगाट

 Published : Feb 16, 2017 01:27 pm IST,  Updated : Feb 16, 2017 01:27 pm IST

बिते वर्ष रिलीज हुई आमिर खान की फिल्म 'दंगल' से घर-घर में पहचानी जाने वाली रेस्लर गीता फोगाट अब जल्द ही छोटे पर्दे पर भी नजर आने वाली हैं। दरअसल गीता को स्टार प्लस पर जल्द ही शुरु होने वाले...

geeta- India TV Hindi
geeta

नई दिल्ली: बिते वर्ष रिलीज हुई आमिर खान की फिल्म 'दंगल' से घर-घर में पहचानी जाने वाली रेस्लर गीता फोगाट अब जल्द ही छोटे पर्दे पर भी नजर आने वाली हैं। दरअसल गीता को स्टार प्लस पर जल्द ही शुरु होने वाले डांस रियलिटी शो 'नच बलिए' में देखा जा सकता है। इस शो में वह पति पवन कुमार के साथ ठुमके लगाती हुई दिखाई देंगी। हाल ही में आई खबरों के 'नच बलिए' की टीम ने गीता को एप्रोच किया है। वैसे इस शो के लिए गीता से पहले दिव्यांका त्रिपाठी, भारती सिंह और करण पटेल जैसी जानी मानी हस्तियों का नाम भी सामने आ चुका है।

इसे भी पढ़े:-

वैसे ‘दंगल’ के बाद से ही गीता चर्चा का विषय बनी हुई हैं। खबरों के अनुसार उन्हें लगातार कई ऑफर्स भी मिल रहे हैं। गीता को पिछले दिनों अपने पूरे परिवार के साथ कपिल शर्मा के कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो' में भी देखा गया था। हालांकि अगर नच बलिए में भाग लेने की बात करें तो यह उनके प्रोफेशन से बिलकुल अलग है। इसमें उन्हें अपने डांस पर कड़ी मेहनत करनी होगी।

बता दें कि गीता ने हाल ही में पवन कुमार से शादी की है, जो खुद भी एक मंझे हुए पहलवान हैं। अब देखना ये है कि क्या गीता वाकई पति पवन के साथ पहलवानी को एक तरफ कर डांस सीखने पर ध्यान देंगी। बता दें खबर है कि भोजपुरी फिल्मों की जानी मानी अदाकारा और 'बिग बॉस 10' की प्रतिभागी रह चुकी मोनालिसा को भी उनके अभिनेता पति विक्रांत सिंह राजपूत के साथ इस शो में हिस्सा लेने के लिए आमंत्रित किया गया है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन