1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सनी देओल की 'घायल वंस अगेन' का दूसरा ट्रेलर रिलीज

सनी देओल की 'घायल वंस अगेन' का दूसरा ट्रेलर रिलीज

 Reported By: India TV Entertainment Desk
 Published : Jan 22, 2016 01:38 pm IST,  Updated : Jun 02, 2020 02:08 pm IST

बॉलीवुड के एक्शन हीरो सनी देओल की आगामी फिल्म घायल वंस अगेन का दूसरा ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस फिल्म से एक बार फिर सनी बॉलीवुड में एक्शन का धमाका करने को तैयार है।

suuny deol- India TV Hindi
suuny deol

बॉलीवुड के एक्शन हीरो सनी देओल की आगामी फिल्म घायल वंस अगेन का दूसरा ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस फिल्म से एक बार फिर सनी बॉलीवुड में एक्शन का धमाका करने को तैयार है। सनी की फिल्म घायल वंस अगेन के इस ट्रेलर में सनी का एक्शन देखा जा सकता है। बताया जा रहा है कि फिल्म पूरी तरह से एक्शन-थ्रिलर है।

इसे भी पढ़े:- ‘घायल वन्स अगेन’ का पहला गाना 'लपक झपक' हुआ रिलीज

सनी की फिल्म घायल वंस अगेन के इस ट्रेलर में सनी का एक्शन देखा जा सकता है। बताया जा रहा है कि फिल्म पूरी तरह से एक्शन-थ्रिलर है। फिल्म का निदेशन खुद सनी देओल ने किया है। फिल्म का पहला ट्रेलर भी दर्शकों ने पसंद किया था।

फिल्म में सनी का किरदार एक ऐसे व्यक्ति का है। जो मुसीबत में फंसे चार बच्चों को बचाने के लिए अपनी जान लगा देता है। फिल्म की कहानी भी कॉलेज के 4 बच्चों के इर्दगिर्द घूमती है।

 जो किसी कारण से मुसीबत में फंस जाते है। कहा जा रहा है, ये कहानी युवापीढी को पसंद आएगी। कहानी युवापीढ़ी को मद्देनज़र रखकर बनाई गई है। घायल वंस अगेन फिल्म घायल का सीक्‍वल है। जो कि साल 1990 की निर्देशक राजकुमार संतोषी एवं फिल्म निर्माता धर्मेन्द्र की एक्शन-ड्रामा आधारित फिल्म थी।

 फिल्म में सनी देयोल, मीनाक्षी शेषाद्री, अमरीश पुरी तथा राज बब्बर ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थी। फिल्म घायल को सात फिल्मफेयर पुरस्कार से नवाजा भी गया था, जिनमें यह सर्वश्रेष्ठ फिल्म से विजयी रही थी।

सनी की फिल्म घायल वंस अगेन से भी दर्शकों को काफी उम्मीदे हैं, कि उन्हें सनी की फिल्म से उनका एक्शन हिरो देखने को मिलेगा।

 सनी भी इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित है और उन्हें उम्मीद भी है, कि दर्शकों को फिल्म पसंद आएगी। फिल्म में उनके साथ सोहा अली खान मुख्य भूमिका में नज़र आएगी। फिल्म 5 फरवरी को रिलीज की जाएगी।

वीडियो देखने के लिए अगली स्लाइड देखे:-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन