1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'गिन्नी वेड्स सनी': विक्रांत मैसी और यामी गौतम पहली बार साथ आएंगे नज़र, जानिए कब-कहां रिलीज हो रही है फिल्म

'गिन्नी वेड्स सनी': विक्रांत मैसी और यामी गौतम पहली बार साथ आएंगे नज़र, जानिए कब-कहां रिलीज हो रही है फिल्म

 Published : Sep 20, 2020 03:53 pm IST,  Updated : Sep 20, 2020 03:59 pm IST

पुनीत खन्ना द्वारा निर्देशित इस फिल्म का गाना भी सामने आ गया है। इसमें यामी और विक्रांत पंजाबी गाने पर थिरकते नज़र आ रहे हैं।

Ginny Weds Sunny 9 october release date - India TV Hindi
विक्रांत और यामी की फिल्म 'गिन्नी वेड्स सनी' की रिलीज डेट फाइनल हो गई है Image Source : INSTAGRAM

अपनी शानदार एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीतने वाले अभिनेता विक्रांत मैसी ने अपनी अपकमिंग मूवी की अनाउंसमेंट कर दी है। वो पहली बार एक्ट्रेस यामी गौतम के साथ काम करेंगे। दोनों की मूवी का नाम 'गिन्नी वेड्स सनी' है। इस फिल्म से दोनों की पहली झलक और रिलीज डेट भी सामने आ गई है।

फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने लिखा, "गिन्नी वेड्स सनी फिल्म की रिलीज डेट फाइनल हो गई है। यामी गौतम और विक्रांत मैसी की मूवी 9 अक्टूबर 2020 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है।"

'हसीन दिलरुबा' में तापसी पन्नू और विक्रांत मैसी के साथ नजर आएंगे हर्षवर्धन राणे

पुनीत खन्ना द्वारा निर्देशित इस फिल्म का गाना भी सामने आ गया है। इसमें यामी और विक्रांत पंजाबी गाने पर थिरकते नज़र आ रहे हैं।

विक्रांत मैसी हालिया रिलीज हुई 'डॉली किट्टी और वो चमकते सितारें' में भी दिखाई दिए थे। इसमें भूमि पेडनेकर और कोंकणा सेन सहित कई सितारें अहम भूमिका में हैं। ये मूवी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो चुकी है। विक्रांत फिल्मों के अलावा कई वेब सीरीज में भी नज़र आ चुके हैं। 

यामी की बात करें तो वो बेहजाद खंबाटा द्वारा लिखित और निर्देशित 'ए थर्सडे' में मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन