1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अपनी अगली फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित हैं गिप्पी ग्रेवाल

अपनी अगली फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित हैं गिप्पी ग्रेवाल

 Published : Jul 13, 2017 02:52 pm IST,  Updated : Jul 13, 2017 02:59 pm IST

गिप्पी ग्रेवाल ने जितना अपनी आवाज का जादू चलाया है उतना ही फैंस उन्हें एक अभिनेता के तौर पर भी सराहते हैं। इन दिनों वह अपनी आगामी फिल्म 'कैरी ऑन जट 2' की शूटिंग में काफी व्यस्त हैं। इसके साथ ही अब वह अपनी अगली फिल्म...

gippy- India TV Hindi
gippy

मुंबई: पंजाबी फिल्मों के जाने माने सिंगर और अभिनेता गिप्पी ग्रेवाल ने जितना अपनी आवाज का जादू चलाया है उतना ही फैंस उन्हें एक अभिनेता के तौर पर भी सराहते हैं। इन दिनों वह अपनी आगामी फिल्म 'कैरी ऑन जट 2' की शूटिंग में काफी व्यस्त हैं। इसके साथ ही अब वह अपनी अगली फिल्म 'मांझे बिस्त्रे 2' को लेकर भी चर्चा में आ गए हैं। गिप्पी ग्रेवाल जल्द ही अपनी इस फिल्म की शूटिंग शुरु करना चाहते हैं। अपनी इस फिल्म के बनने को लेकर वह बेहद उत्साहित हैं।

बता दें कि गिप्पी की यह फिल्म पिछले सुपरहिट हुई पंजाबी फिल्म 'मांझे बिस्त्रे' का सिक्वल है। अपनीइस फिल्म को लेकर गिप्पी ने हाल ही में एक बयान में कहा, "फिल्म का पहला संस्करण बेहद सफल हुआ था। फिल्म पंजाबी सिनेमा में सबसे अधिक कमाई वाली फिल्मों में से एक साबित हुई। मुझे फिल्म की शूटिंग शुरू होने का इंतजार है। यह पहले संस्करण के आगे की कहानी नहीं है। यह एक नई कहानी है और मुझे भरोसा है कि दर्शकों को यह पसंद आएगी।"

'मांझे बिस्त्रे' अप्रैल में रिलीज हुई थी। फिल्म की निर्माता कंपनी हंबल मोशन पिक्चर्स के अनुसार फिल्म ने विश्वभर में 50 करोड़ रुपये की कमाई की थी। गिप्पी ने कहा कि उनकी टीम फिलहाल फिल्म की पटकथा पर काम कर रही है। 'मांझे बिस्त्रे 2' 12 अप्रैल, 2019 को रिलीज किए जाने की संभावना है। (...जब न्यूयॉर्क में प्रियंका चोपड़ा के साथ हुआ ये अजीब हादसा)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन