1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Box Office Collection: 5वें दिन भी बरकार है ‘गोलमाल अगेन’ का जादू, जानिए अब तक हुई कितनी कमाई

Box Office Collection: 5वें दिन भी बरकार है ‘गोलमाल अगेन’ का जादू, जानिए अब तक हुई कितनी कमाई

 Published : Oct 25, 2017 02:26 pm IST,  Updated : Oct 25, 2017 02:33 pm IST

'गोलमाल अगेन' हर दिन बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचा रही है। फिल्म रिलीज के 4 दिनों में ही 100 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार करने में सफल रही। लेकिन अब भी लगातार इसकी कमाई बढ़ती जा रही है। फिल्म ने 5वें दिन मंगलवार को...

golmaal again- India TV Hindi
golmaal again

नई दिल्ली: फिल्मकार रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी मल्टीस्टारर फिल्म 'गोलमाल अगेन' हर दिन बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचा रही है। फिल्म रिलीज के 4 दिनों में ही 100 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार करने में सफल रही। लेकिन अब भी लगातार इसकी कमाई बढ़ती जा रही है। फिल्म ने 5वें दिन मंगलवार को 13.25 करोड़ रुपए की कमाई की है। हालांकि सोमवार की तुलना में यह आंकड़ा कुछ कम था, लेकिन वीकेंड न होते हुई फिल्म की इतनी कमाई भी काफी शानदार है। वैसे जिस तरह से अब भी दर्शकों में इस फिल्म को लेकर उत्साह देखने को मिल रहा है, उससे तो यही अनुमान लगाया जा सकता है कि अगले वीकेंड पर भी फिल्म अपना जादू बरकरार रखेगी। फिल्म ने पहले ही दिन 30.14 करोड़ रुपए की कमाई कर जबरदस्त ओपनिंग की थी।

इसके अलावा दूसरे दिन 28.37 करोड़ रुपए, रविवार को 29.09 करोड़ रुपए, सोमवार को 16.04 करोड़ रुपए की कमाई कर इस फिल्म ने 100 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार करते हुए 103.64 करोड़ रुपए का बेहतरीन कलेक्शन किया। अब मंगलवार को 13.25 करोड़ रुपए कमाने के बाद फिल्म का अब तक 116.89 करोड़ रुपए का जबरदस्त कलेक्शन हो चुका है। इसी के साथ मेकर्स की उम्मीदें 'गोलमाल अगेन' से और भी ज्यादा बढ़ती ही जा रही हैं।

दिवाली के मौके पर रिलीज हुई फिल्म को छुट्टियों का भी काफी मिला है। वैसे इसी के साथ सुपरस्टार आमिर खान और जायरा वसीम की फिल्म 'सीक्रेट सुपरस्टार' भी पर्दे पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म को भी दर्शकों से काफी प्रशंसा हासिल हुई, लेकिन 'गोलमाल अगेन' का जादू अलग ही लोगों पर दिखा। फिल्म में अजय देवगन, अरशद वारसी, श्रेयास तलपड़े, तुषार कपूर, कुणाल खेमू, तब्बू और परिणीति चोपड़ा मुख्य किरदार निभाते हुए नजर आ रहे हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन