1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Good Newwz Box Office Collection Day 3: अक्षय-करीना की फिल्म ‘गुड न्यूज’का बॉक्स ऑफिस में धमाल, तीसरे दिन कमाए इतने करोड़

Good Newwz Box Office Collection Day 3: अक्षय-करीना की फिल्म ‘गुड न्यूज’का बॉक्स ऑफिस में धमाल, तीसरे दिन कमाए इतने करोड़

 Published : Dec 30, 2019 08:33 am IST,  Updated : Dec 30, 2019 11:30 am IST

अक्षय कुमार, करीना कपूर, कियारा आडवाणी, दिलजीत दोझांस की फिल्म 'गुड न्यूज' को रिलीज हुए 3 दिन बीत चुके हैं। यह फिल्म अभी तक 50 करोड़ के आकड़े को पार कर चुकी है।

Good Newwz Box Office Collection Day 3:- India TV Hindi
Good Newwz Box Office Collection Day 3:

अक्षय कुमार, करीना कपूर, कियारा आडवाणी, दिलजीत दोझांस की फिल्म 'गुड न्यूज' को रिलीज हुए 3 दिन बीत चुके हैं। यह फिल्म अभी तक 50 करोड़ के आकड़े को पार कर चुकी है। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस में अच्छा रिस्पॉन्स दे रही हैं। बॉक्स ऑफिस इंडिया की वेबसाइट के मुताबिक अक्षय कुमार की फिल्म 'गुड न्यूज' ने तीसरे दिन 25 से 26 करोड़ रुपये की कमाई की। इसलिए इस फिल्म ने तीन दिनों में ही 65 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर लिया। 

बॉलीवुड और पंजाबी अभिनेता दिलजीत दोझांस से अपने इंस्टाग्राम में एक तस्वीर शेयर की है। जिसमें 64.99 करोड़ की कमाई के लिए खुशी व्यक्त कर रहे हैं। 

कमाई के मामले में अक्षय की फिल्म सलमान खान की फिल्म 'दबंग 3' को टक्कर दे रही है। 

सारा अली खान ने अमृता सिंह के लिए पोस्ट किया 'मम्मी नं. 1', लिखा इमोशनल पोस्ट

अक्षय की फिल्म ने देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी धमाकेदार ओपनिंग की है। अभी तक इस फिल्म ने विदेश में करीब 40 करोड़ की कमाई कर ली है। 

फिल्म की बात करें तो अक्षय कुमार के अलावा करीना कपूर, कियारा और दिलजीत अपने किरदारों से लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाने में कामयाब हो गए है। राज मेहता द्वारा निर्देशित यह फिल्म 'आईवीएफ' की पृष्ठभूमि पर आधारित है। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन