1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. गोविंदा के बेटे यशवर्धन आहूजा का जुहू में हुआ कार एक्सीडेंट, हाथों में आई चोट

गोविंदा के बेटे यशवर्धन आहूजा का जुहू में हुआ कार एक्सीडेंट, हाथों में आई चोट

 Published : Jun 25, 2020 11:55 am IST,  Updated : Jun 25, 2020 03:53 pm IST

गोविंदा के बेटे यशवर्धन आहूजा ही कार चला रहे थे। मुंबई के जुहू में ये हादसा हुआ है।

govinda son accident,govinda son accident news,narmada govinda,govinda daughter movie,padma govinda - India TV Hindi
Govinda’s son Yashvardhan Ahuja meets with an accident:  Image Source : INSTAGRAM: @GOVINDA_HERONO1

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता गोविंदा के बेटे यशवर्धन आहूजा की कार के एक्सीडेंट की खबर आई है। मुंबई के जुहू में बीती रात करीब साढ़े आठ बजे ये हादसा हुआ है। हालांकि, यशवर्धन अब बिल्कुल ठीक हैं। उनके हाथों में थोड़ी चोट लगी है, लेकिन वो ठीक हैं। इस मामले को लेकर कोई भी शिकायत पुलिस में दर्ज नहीं की गई है। 

गोविंदा की कार को दूसरी कार ने टक्कर मार दी, जो यशराज की थी, जिसे ड्राइवर चला रहा था। गाड़ी में यशवर्धन और ड्राइवर मौजूद थे। इस घटना में कार को मामूली खरोंच आई है। कार में मौजूद लोगों में किसी को भी नुकसान नहीं हुआ है। जुहू पुलिस के मुताबिक, इस मामले को कोई शिकायत नहीं हुई है। आपसी रजामंदी से मामला सुलझा लिया गया है। 

करिश्मा कपूर और गोविंदा की फिल्म 'हसीना मान जाएगी' को पूरे हुए 21 साल

इसका एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें गोविंदा दिखाई दे रहे हैं। ये वीडियो घटना के दौरान वहां मौजूद लोगों ने बनाया है। 

गोविंदा ने सुनीता आहूजा से 1987 में शादी की थी। उनके दो बच्चे हैं टीना आहूजा और यशवर्धन। टीना ने साल 2015 में सेकेंड हैंड हसबैंड फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू किया था। 

इनपुट: जोईता मित्रा सुवर्णा/जय प्रकाश सिंह

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन