1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. करिश्मा कपूर और गोविंदा की फिल्म 'हसीना मान जाएगी' को पूरे हुए 21 साल

करिश्मा कपूर और गोविंदा की फिल्म 'हसीना मान जाएगी' को पूरे हुए 21 साल

 Written By: IANS
 Published : Jun 24, 2020 03:19 pm IST,  Updated : Jun 24, 2020 03:19 pm IST

करिश्मा कपूर, गोविंदा और संजय दत्त की फिल्म हसीना मान जाएगी को रिलीज हुए 21 साल पूरे हो गए हैं।

haseena maan jayegi- India TV Hindi
हसीना मान जाएगी Image Source : YOUTUBE

अभिनेत्री करिश्मा कपूर ने कहा कि साल 1999 में आई फिल्म 'हसीना मान जाएगी' सदाबहार फिल्म है। वहीं इस महीने फिल्म को रिलीज हुए 21 साल पूरे हो जाएंगे। करिश्मा ने कहा, "'हसीना मान जाएगी' फिल्म को 21 साल पूरे हो गए, यह अवास्तविक लगता है। फिल्म सदाबहार है, भले ही इसे आप कॉमेडी के रूप में लें, रोमांस या ड्रामा के रूप में लें। फिल्म ने दर्शकों को कैसे चकित किया था, वह यादें अभी भी ताजा हैं।"

उन्होंने आगे कहा, "मैं वास्तव में बहुत भावुक महसूस कर रही हूं, मेरे लिए फिल्म बहुत खास है।"

इस फिल्म का निर्देशन डेविड धवन ने किया था। फिल्म में संजय दत्त और गोविंदा ने दो शरारती भाइयों का किरदार निभाया था, जिनके कारनामों के ईर्दगिर्द फिल्म बनी थी।

फिल्म में कादर खान, करिश्मा कपूर, पूजा बत्रा, अनुपम खेर, अरुणा ईरानी और परेश रावल भी दिलचस्प भूमिकाओं में हैं। यह 25 जून को जी बॉलीवुड पर प्रसारित होगा।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन