1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 39 की उम्र में मां बनी ये एक्ट्रेस, 6 महीने पहले दिया बेटे को जन्म

39 की उम्र में मां बनी ये एक्ट्रेस, 6 महीने पहले दिया बेटे को जन्म

 Published : Aug 02, 2018 02:06 pm IST,  Updated : Aug 02, 2018 02:06 pm IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस गुल पनाग 39 साल की उम्र में मां बनी हैं। उन्होंने 6 महीने पहले बेटे को जन्म दिया था। हालांकि यह खबर उन्होंने सबसे छुपाकर रखी थी। उन्होंने अपने बेटे का नाम निहाल रखा है।

गुल पनाग- India TV Hindi
गुल पनाग Image Source : INSTAGRAM

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस गुल पनाग 39 साल की उम्र में मां बनी हैं। उन्होंने 6 महीने पहले बेटे को जन्म दिया था। हालांकि यह खबर उन्होंने सबसे छुपाकर रखी थी। उन्होंने अपने बेटे का नाम निहाल रखा है। अपनी प्रेग्नेंसी को सीक्रेट रखने के सवाल पर गुल ने मुंबई मिरर से कहा- ऋषि (गुल के पति) और मैंने हमेशा अपने प्राइवेसी का ख्याल रखा है। पेरेंट्स बनना बहुत खास अुनभव होता है और इसीलिए हम इसे पब्लिक की नजरों से दूर रखना चाहते थे। परिवार और दोस्तों को निहाल के बारे में पता था, लेकिन हमने सोशल मीडिया पर पोस्ट नहीं किया।  वो लगभग 6 महीने का है और यह जर्नी हमारे लिए उतार-चढ़ाव से भरी रही। मुझे निहाल की मुस्कुराहट बहुत पसंद है।

बेटे के लिए निहाल नाम चुनने के सवाल पर उन्होंने कहा- हमारे पास बहुत से नामों की लिस्ट थी। निहाल का मतलब खुशी, सफलता औप विजय होती है, जो भगवान के आशीर्वाद से आती है। गुल का मानना है कि बच्चे के लिए आप कोई तैयारी नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि मेरी कजिन सिमरन ने मेरी बहुत मदद की है। वो मेरे लिए गॉडमदर की तरह हैं। हम पेरेंट्स की जिम्मेदारियों को सीख रहे हैं और जिंदगी भर सीखते रहेंगे।

प्रेग्नेंसी के बाद अपने फिटनेस रूटीन में वापस लौटने के सवाल पर उन्होने कहा- निहाल समय से पहले पैदा हो गया था इसलिए मेरा वजन ज्यादा नहीं बढ़ा था। प्रेग्नेंसी के दौरान मैं हेल्दी खाती थी और एक्टिव रहती थी। इसलिए मेरे लिए वर्कआउट में लौटना और वजन कम करना आसान था।

इसे भी पढ़ें-

अमेरिका की सड़कों पर हाथों में हाथ डाले नजर आए रणवीर-दीपिका, तस्वीरें और वीडियो हुई वायरल

मीका सिंह के घर चोरी करने वाला आरोपी हुआ गिरफ्तार

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन