नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण पिछले काफी वक्त से अपने अफेयर्स की खबरों को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। अक्सर दोनों को एक दूसरे के साथ वक्त बिताते हुए देखा जाता है। इन दिनों ये दोनों अमेरिका में छुट्टियां मना रहे हैं। दोनों के हॉलिडे की कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं, जिसमें दोनों एक-दूसरे का हाथ थामे फ्लोरिडा की सड़कों पर घूमते नजर आ रहे हैं। उन्हें घूमता देख फैंस खुद को रोक नहीं पाए और उनकी तस्वीरें खींचने लगे। रणवीर पोलो टी-शर्ट और शॉर्ट्स में नजर आ रहे हैं, वहीं दीपिका ने वाइट टैंक टॉप और जॉगर्स पहना है।
Related Stories
रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों इस साल 10 नवंबर को इटली के लेक कोमो में शादी कर सकते हैं। दोनों हमेशा से ही डेस्टिनेशन वेडिंग करना चाहते थे। कुछ वक्त पहले खबरें आई थीं कि वो मुंबई या उदयपुर में भी शादी के बंधन में बंध सकते हैं। इससे पहले अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने भी इटली में शादी की थी। हालांकि कुछ समय पहले जब रणवीर से शादी का सवाल पूछा गया था तो उन्होंने कहा था कि उनकी शादी में अभी समय है, लेकिन वो इस बारे में सोच रहे हैं।
शादी के सवाल पर उन्होंने इंडिया टुडे को कहा था- "मैं इसके बारे में सोच रहा हूं। मैं काम और निजी जिंदगी को संतुलित रखने की कोशिश करता हूं। मैं अभी काम में बिजी हूं, लेकिन ये सब (शादी) भी मेरे दिमाग में है। हालांकि अभी कुछ पक्का नहीं है।" गौरतलब है कि रणवीर और दीपिका ने 'गोलियों की रासलीला: रामलीला', 'बाजीराव मस्तानी' और 'पद्मावत' में साथ काम किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने साल 2013 में 'गोलियों की रासलीला: रामलीला' के दौरान एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया था। हालांकि उन्होंने अपना रिश्ता कभी ऑफिशियल नहीं किया, लेकिन दोनों को अक्सर साथ में देखा जाता है।
इसे भी पढ़ें-
Gold IMAX new trailer: फिल्म को लेकर उत्साह बढ़ाते नजर आए अक्षय कुमार
रैंप पर उतरी सलमान-कटरीना की जोड़ी, टिकीं रह गई सबकी निगाहें, देखें वीडियो और तस्वीरें