1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. फिल्म 'पद्मावती' पर हो रही कॉन्ट्रोवर्सीज के बीच दीपिका की इन ड्रेसेस ने मचाया तहलका, Photo Viral

फिल्म 'पद्मावती' पर हो रही कॉन्ट्रोवर्सीज के बीच दीपिका की इन ड्रेसेस ने मचाया तहलका, Photo Viral

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 17, 2017 04:40 pm IST,  Updated : Nov 17, 2017 04:49 pm IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अपनी फिल्म पद्मावती को लेकर सुर्खियों में है। लेकिन इसी बीच दीपिका की हॉ बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अपनी फिल्म पद्मावती को लेकर सुर्खियों में है। लेकिन इसी बीच दीपिका की हॉट ड्रेसेस ने मचाया तहलका देखिए फोटो...

दीपिका पादुकोण- India TV Hindi
दीपिका पादुकोण

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अपनी आने वाली फिल्म पद्मावती को लेकर काफी सुर्खियों में है लेकिन इसी बीच दीपिका की हॉट फोटोज सोशल मीडिया पर तहलका मचा रही है। आप कुछ और सोचे इससे पहले हम आपको बता दें कि इन फोटोज में दीपिका ने जो ड्रेस पहनी है वह लोगों के जुबान पर चर्चा का विषय बना हुआ है। अब ऐसा क्या खास है इनके ड्रेस में ये आप खुद देख लीजिए। बता दें कि इन दिनों दीपिका पादुकोण की फिल्म पद्मावती विवादों में है इन सब के बीच दीपिका की ये हॉट फोटो पानी में आग लगाने का काम कर रही है।

दीपिका की ये फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। कई लोग दीपिका की फोटो और फोटो में पहने उनकी ड्रेस की तारीफ कर रहे हैं तो दूसरी तरफ फिल्म से नाराज लोगों को दीपिका की ये फोटो बिल्कुल अच्छी नहीं लग रही. लेकिन ये सब के बीच यह कहना गलत नहीं होगा कि दीपिका पादुकोण ने अपनी ड्रेस से कई लोगों के जले पर नमक छिड़कने जैसा काम किया है।

आपको बता दें कि दीपिका की ये फोटो उनकी फेवरेट डिजाइनर शलीना ने अपनी इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। ये बात तो किसी से छिपी नहीं है कि रणवीर सिंह और शाहिद कपूर जैसे सितारों से सजी फिल्म पद्मावती अपने रिलीज से पहले ही कई तरह के विवादों में घिरी हुई है। बताते चलें कि फिल्म पद्मावती का पिछले कुछ दिनों से विरोध हो रहा है लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने इसकी रिलीज पर रोक लगाने से इंकार कर दिया है। साथ ही आपको ये भी बता दें कि यह फिल्म 1 दिसंबर को रिलीज होगी।

यहां भी पढ़ें:

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल