1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. करें इस होममेड वैक्स का यूज और सिर्फ 10 मिनट में पाएं अनचाहे बालों से निजात और ग्लोइंग स्किन

करें इस होममेड वैक्स का यूज और सिर्फ 10 मिनट में पाएं अनचाहे बालों से निजात और ग्लोइंग स्किन

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 15, 2017 01:51 pm IST,  Updated : Nov 15, 2017 01:51 pm IST

हेयर रिमूवल वैक्स आपको अनचाहे बालों से निजात दिलाता है। इसके साथ ही ये ग्लोइंग स्किन औक निखरी हुई त्वचा देता है। अगर आप भी ऐसा कोई उपाय अपनाना चाहते है, तो ट्राई करें होममेड वैक्स को।

wax- India TV Hindi
wax

नई दिल्ली: अनचाहे बाल चेहरे, हाथ, पैर में अनचाहे बाल निकल आते है। जिससे निजात पाने के लिए मार्केट से हेयर रिमूवर क्रीम ले आते है। या फिर वैक्स, लेजर के द्वारा बालों से निजात पाते है। जिसके साइड इफेक्ट भी होते है।

शरीर में हर जगह होने वाले अनचाहे बालों में सभी लोग परेशान हो जाते है। यह चेहरे या फिर शरीर के किसी भी अंग के बाल हटाने के लिए हम वैक्सिंग या फिर थ्रैडिंग के द्वारा निकाले जाते है। जो कि काफी असहनीय दर्द देता है। अनचाहे बाल सबसे ज्यादा हार्मोन की कमी के कारण के कारण होते है। 

हेयर रिमूवल वैक्स आपको अनचाहे बालों से निजात दिलाता है। इसके साथ ही ये ग्लोइंग स्किन औक निखरी हुई त्वचा देता है। अगर आप भी ऐसा कोई उपाय अपनाना चाहते है, तो ट्राई करें होममेड वैक्स को।

सामग्री

  • 2 ग्रीन टी बैग
  • एक कप पानी
  • आधा कप जिलेटिन पाउडर या ऑरेंज जैली

ऐसे करें तैयार

  • सबसे पहले एक पैन में पानी उबालें और उसमें ट्री बैग डाल दें।
  • जब आपकी ग्रीन टी तैयार हो जाएं, तो उसमें जिलेटिन पाउडर डाल दें।
  • इसे कम से कम 15 मिनट बॉयल करें। जब तक की ये गाढ़ी न हो जाएं।
  • अब इसे ठंडा होने दें। इतना ठंडा होने दें कि आपकी स्किन न जले।
  • इसे अपने हाथों, पैरो पर अप्लाई करें।
  • ठंडा होने के बाद इसे निकाल लें।

ये भी पढ़ें:

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल