1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रणवीर और दीपिका की किसिंग पिक्चर वायरल, क्या है इसका पूरा सच?

रणवीर और दीपिका की किसिंग पिक्चर वायरल, क्या है इसका पूरा सच?

 Published : Aug 19, 2017 09:08 am IST,  Updated : Aug 19, 2017 09:10 am IST

ऑनस्क्रीन ये दोनों सितारे जल्द ही संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘पद्मावती’ में नजर आने वाले हैं।

ranveer deepika kiss- India TV Hindi
ranveer deepika kiss

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के अफेयर और फिर ब्रेकअप की खबरें लंबे समय से चल रही हैं, लेकिन इस बीच दोनों की एक तस्वीर वायरल होने लगी, जिसमें ये खूबसूरत कपल किस करते हुए नजर आ रहे हैं। लोगों का कहना है कि दीपिका और रणवीर का फिर से पैच अप हो गया और दोनों साथ में क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। हर कोई ये तस्वीर देखकर खुश हो रहा है लेकिन किसी को नहीं पता कि ये तस्वीर कब की है और किस मौके पर क्लिक की गई है।

ऑनस्क्रीन ये दोनों सितारे जल्द ही संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘पद्मावती’ में नजर आने वाले हैं। जिसमें एक बार फिर दोनों साथ रोमांस करते नजर आएंगे। इस तस्वीर की बात की जाए, तो कहा जा रहा है कि ये फोटो साल 2015 की है। ये तस्वीर वोग मैग्जीन के फोटोशोट के दौरान क्लिक की गई थी।

नीचे फोटोशूट की असली तस्वीर है, जिसे धुंधली करके वायरल की जा रही है।

ranveer deepika kiss
ranveer deepika kiss

बता दें, ‘पद्मावती’ में जहां दीपिका रानी पद्मावती के किरदार में नजर आने वाली हैं, वहीं रणवीर सिंह अलाउद्दीन खिलजी के रोल में नजर आएंगे। अभिनेता शाहिद कपूर फिल्म में राजा रत्नसेन की भूमिका में होंगे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन