1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'गली बॉय' फेम सिद्धांत चतुर्वेदी ने बताया लॉकडाउन ने उन्हें ये सबक सिखा दिया है

'गली बॉय' फेम सिद्धांत चतुर्वेदी ने बताया लॉकडाउन ने उन्हें ये सबक सिखा दिया है

 Published : May 06, 2020 03:43 pm IST,  Updated : May 06, 2020 04:08 pm IST

सिद्धांत चतुर्वेदी की आने वाली फिल्मों में 'बंटी और बबली 2' शामिल हैं जिसमें वह बंटी की मुख्य भूमिका में नज़र आएंगे

सिद्धांत चतुर्वेदी - India TV Hindi
सिद्धांत चतुर्वेदी 

सिद्धान्त चतुर्वेदी ने फिल्म गली बॉय में एमसी शेर की भूमिका निभाकर सभी का ध्यान अपनी तरफ़ आकर्षित करते हुए खूब फैन बना लिये। अपने शानदार प्रदर्शन से सिद्धांत ने लोगों के दिल जीते। फिल्म में उनकी दमदार परफॉर्मेंस को काफ़ी पसंद किया गया है और उन्हें काफी लोकप्रियता भी हासिल हुई है। हाल ही में, एक अखबार को दिए इंटरव्यू में, जब पूछा गया कि लॉकडाउन के दौरान अभिनेता ने सबसे बड़ा सबक क्या सीखा, तो उन्होंने साझा किया,"मैं अपनी जड़ों से अधिक जुड़ा हुआ महसूस कर रहा हूं। मेरे माता-पिता खुश हैं कि मैं उनके साथ अधिक समय बिता रहा हूं, जो मैं पिछले कुछ महीनों से नहीं बिता पा रहा था।"

सिद्धांत ने आगे कहा "इसके अलावा, मैं आइसोलेशन के साथ कम्फ़र्टेबल हूं, क्योंकि यह कुछ ऐसा है जो मैं अपनी फिल्म के आने से पहले कर चुका हूँ।" अभिनेता ने न केवल अपनी परफॉर्मेंस के साथ सभी का दिल जीता है, बल्कि अपनी जड़ों से जुड़े रहने और लॉकडाउन के दौरान अपने परिवार के साथ समय बिताने के साथ, उन्होंने अपने दर्शकों को भी प्रेरित कर दिया है।

अभिनेता की आने वाली फिल्मों की सूची में 'बंटी और बबली 2' शामिल हैं जिसमें वह बंटी की मुख्य भूमिका में नज़र आएंगे और प्रोडक्शन हाउस एक्सेल एंटरटेनमेंट व शकुन बत्रा की अगली फिल्म में वह दीपिका पादुकोण और अनन्या पांडे के साथ स्क्रीन साझा करते हुए नज़र आएंगे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन