1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'हनुमान वर्सेज महिरावण' का पहला गाना रिलीज

'हनुमान वर्सेज महिरावण' का पहला गाना रिलीज

 Published : Jun 12, 2018 11:56 pm IST,  Updated : Jun 12, 2018 11:56 pm IST

लोकप्रिय एनीमेटेड शो 'छोटा भीम' की निर्माता कंपनी 'ग्रीन गोल्ड एनीमेशन' ने एनीमेटेड फिल्म 'हनुमान वर्सेज महिरावण' का पहला गाना रिलीज कर दिया।

...- India TV Hindi
 'हनुमान वर्सेज महिरावण' 

मुंबई: लोकप्रिय एनीमेटेड शो 'छोटा भीम' की निर्माता कंपनी 'ग्रीन गोल्ड एनीमेशन' ने एनीमेटेड फिल्म 'हनुमान वर्सेज महिरावण' का पहला गाना रिलीज कर दिया। 'ब्रेव एंड बोल्ड' गीत में सुग्रीव और उनकी सेना शक्तिशाली रावण के खिलाफ युद्ध की तैयारी करती दिख रही है। गीत में ऐतिहासिक युद्ध से पहले उनकी सेना की बहादुरी और तैयारी को दिखाया गया है।

'ग्रीन गोल्ड एनीमेशन' के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजीव चिलाका ने कहा, "हमें यह घोषणा करते हुए और अपनी पौराणिक फिल्म 'हनुमान वर्सेज महिरावण' के पहले गीत ब्रेव एंड बोल्ड को रिलीज करते हुए खुशी हो रही है। यह फिल्म रामायण की अनकही कहानियों को बताती है। गीत सभी लोगों को पसंद आएगा और यह प्रेरणा, साहस और युद्ध जीतने के लिए एकता की जरूरत बताती है।"

एझिल वेंडन निर्देशित 'हनुमान वर्सेज महिरावण' भारत में छह जुलाई को रिलीज होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन