1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Happy Birthday Genelia D'Souza: ऐसे शुरू हुई थी जेनेलिया और रितेश की लव स्टोरी

Happy Birthday Genelia D'Souza: ऐसे शुरू हुई थी जेनेलिया और रितेश की लव स्टोरी

 Published : Aug 05, 2018 07:43 am IST,  Updated : Aug 05, 2018 09:51 am IST

रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा ने साल 2012 में शादी की थी। दोनों की शादी मराठी और क्रिश्चियन दोनों रिवाजों से की गई थी।

Happy Birthday Genelia D'Souza- India TV Hindi
Happy Birthday Genelia D'Souza

नई दिल्ली: बॉलीवुड की चुलबुली एक्ट्रेस जेनेलिया डिसूजा आज अपना 32वां जन्मदिन मना रही हैं। जेनेलिया ने कई भाषाओं की फिल्मों में काम किया है, चाहे वो कन्नड़ हो, तेलुगू हो या फिर तमिल या हिंदी। हर जगह उन्होंने अपनी छाप छोड़ी। जेनेलिया को पहली बार अमिताभ बच्चन के साथ पार्कर पेन के एड में नोटिस किया गया। उसके बाद उन्होंने रिेतेश देशमुख के साथ साल 2003 में फिल्म 'तुझे मेरी कसम' से डेब्यू किया था। और रितेश की लव स्टोरी भी अनोखी है। दोनों पहली बार सेट पर मिले और इसी फिल्म से डेट करना शुरू कर दिया। आइए आज हम आपको उनकी लव स्टोरी बताते हैं।

Happy Birthday Genelia D'Souza
Happy Birthday Genelia D'Souza

रितेश और जेनेलिया पहली बार फिल्म 'तुझे मेरी कसम' के सेट पर मिले। जेनेलिया उस वक्त रितेश से नजरें भी नहीं मिला रही थीं, बात करना तो दूर की बात है। उस वक्त रितेश देशमुख के पिता विलासराव देशमुख महाराष्ट्र के सीएम थे। जेनेलिया को लगा उनका बेटा भी राजनीति में इंट्रेस्ट रखने वाला सीरियस टाइप होगा और बंदे में बहुत एटीट्यूड होगा।

Happy Birthday Genelia D'Souza
Happy Birthday Genelia D'Souza
​जेनेलिया ने सोचा इससे पहले कि ये लड़का मुझे एटीट्यूड दिखाए मैं ही इसे एटीट्यूड दिखा देती हूं। और सीधी-साधी जेनेलिया ने अपना वो रूप रितेश को देिखाया जो दरअसल वो थी ही नहीं। लेकिन बाद में जब फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों एक दूसरे के करीब आए, दोनों में दोस्ती हुई, दोनों ने एक दूसरे को जाना तो मन ही मन एक दूसरे को पसंद करने लगे। फिल्म खत्म होते-होते दोनों की लव स्टोरी शुरू हो चुकी थी।

Happy Birthday Genelia D'Souza
Happy Birthday Genelia D'Souza

2003 से दोनों ने एक दूसरे को डेट करना शुरू किया था और साल 2012 में दोनों ने लंबी डेटिंग के बाद एक दूसरे से शादी की। रितेश के पिता विलास राव देशमुख को पहले जेनेलिया से रितेश का रिश्ता मंजूर नहीं था। जेनेलिया क्रिश्चियन थीं और वो नहीं चाहते थे कि घर में क्रिश्चियन बहू आए। खैर बाद में वो मान गए और धूम-धाम से दोनों की शादी हुई। 

Happy Birthday Genelia D'Souza
Happy Birthday Genelia D'Souza

क्या आप जानते हैं रितेश और जेनेलिया ने दो शादी की है। जी हां, पहले दोनों ने क्रिश्चियन तरीके से चर्च में जाकर शादी की उसके बाद  मराठी रीति रिवाज से दोनों ने शादी की।

Happy Birthday Genelia D'Souza
Happy Birthday Genelia D'Souza

शादी के बाद रितेश और जेनेलिया दो बेटों के माता-पिता बन चुके हैं और साथ में काफी खुश हैं। इंडिया टीवी की तरफ से जेनेलिया डिसूजा को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।

Happy Birthday Genelia D'Souza
Happy Birthday Genelia D'Souza

रितेश ने इस अंदाज में जेनेलिया को जन्मदिन की बधाई दी।

इसे भी पढ़ें-

काजोल और शाहरुख की ये फिल्में आपने देखी है या नहीं?

जब श्रीदेवी को नहीं पहचान पाए ऋषि कपूर

​बिग बॉस में नजर आ सकते हैं कसौटी जिंदगी के अनुराग 

गुल पनाग ने 6 महीने बाद शेयर की बेटे की पहली तस्वीर

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन