1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ऋतिक के बर्थडे पर एक्स वाइफ सुजैन का इंस्टाग्राम पर लिखा यह मैसेज दिल छू लेगा!

ऋतिक के बर्थडे पर एक्स वाइफ सुजैन का इंस्टाग्राम पर लिखा यह मैसेज दिल छू लेगा!

 Published : Jan 10, 2018 11:01 am IST,  Updated : Jan 10, 2018 11:01 am IST

अभिनेता ऋतिक रोशन ने संजय ख़ान की बेटी सुज़ैन ख़ान से लव मैरिज की थी। लेकिन साल 2013 में दोनों के रास्ते अलग हो गए।

Hrithik Roshan-Sussane Khan- India TV Hindi
Hrithik Roshan-Sussanne Khan

नई दिल्ली: 10 जनवरी को पैदा हुए अभिनेता ऋतिक रोशन आज 44वां जन्मदिन मना रहे हैं। साल 2000 में हिंदी फिल्म ‘कहो ना प्यार है’ से डेब्यू करने वाले ऋतिक ने पहली ही फिल्म से तहलका मचा दिया। लड़कियां उनकी दीवानी हो गईं, लेकिन ऋतिक का दिल आया सुजैन पर और दोनों ने शादी कर ली। शादी तो नहीं चली लेकिन ऋतिक और उनकी एक्स वाइफ के बीच आज भी काफी कुछ है। ऋतिक के बर्थडे पर सुजैन ने उनके लिए जो मैसेज लिखा है इंस्टाग्राम पर वो आपके दिल को छू लेगा।

सुजैन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ऋतिक रौशन के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की है। तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा है- हमेशा के लिए और हमेशा तुम मेरी जिंदगी में धूप की तरह रहना... जन्मदिन की शुभकामनाएं।

ऋतिक ने खुद के जन्मदिन पर भी एक वीडियो शेयर करते हुए बताया है कि उनकी रग-रग स्टाइल है।

बता दें, अभिनेता ऋतिक रोशन ने संजय ख़ान की बेटी सुज़ैन ख़ान से लव मैरिज की थी। लेकिन साल 2013 में दोनों के रास्ते अलग हो गए। ऋतिक से तलाक के बाद भी सुजैन अक्सर बच्चों और एक्स हस्बैंड ऋतिक के साथ घूमती नजर आती हैं। उनका मानना है कि उनके रिश्ते का असर बच्चों पर नहीं पड़ना चाहिए।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन