1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Happy Phirr Bhag Jayegi Box Office Collection Day 4: नहीं चल पाया सोनाक्षी का जादू, बजट निकालना हुआ मुश्किल

Happy Phirr Bhag Jayegi Box Office Collection Day 4: नहीं चल पाया सोनाक्षी का जादू, बजट निकालना हुआ मुश्किल

 Published : Aug 28, 2018 11:07 am IST,  Updated : Aug 28, 2018 01:30 pm IST

सोनाक्षी सिन्हा के अभिनय से सजी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'हैप्पी फिर भाग जाएगी' को दर्शकों और समीक्षकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया हासिल हुई है। पहले दिन धीमी शुरुआत करने के बाद अब फिल्म का चौथे दिन का भी कलेक्शन आ चुका है, जो काफी निराशाजनक रहा।

Happy Phirr Bhag Jayegi Box Office Collection Day 4- India TV Hindi
Happy Phirr Bhag Jayegi Box Office Collection Day 4

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा के अभिनय से सजी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'हैप्पी फिर भाग जाएगी' को दर्शकों और समीक्षकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया हासिल हुई है। पहले दिन धीमी शुरुआत करने के बाद अब फिल्म का चौथे दिन का भी कलेक्शन आ चुका है, जो काफी निराशाजनक रहा। फिल्म ने पहले दिन सिर्फ 2.70 करोड़ रुपए का कारोबार किया था, हालांकि उम्मीद जताई जा रही थी कि वीकेंड पर यह अच्छा प्रदर्शन कर पाएगी। इसके बाद फिल्म की कमाई में बढ़त तो हुई, लेकिन बहुत मामूली सी। जबकि वीक डेज में फिर से फिल्म ने निराश कर दिया।

अब कहा जा रहा है कि अगर फिल्म अगले कुछ दिनों तक इसी तरह से कमाई करती रही तो यह अपनी लागत भी नहीं निकाल पाएगी। फिल्म समीक्षक और बिजनेस विशेषज्ञ तरण ने फिल्म के कलेक्शन के बारे में जानकारी देते हुए कहा, "हैप्पी फिर भाग जाएगी शुक्रवार- 2.70 करोड़, शनिवार- 4.03 करोड़, रविवार- 5.05, सोमवार- 2.05 करोड़ रुपए का कारोबार किया है। ऐसे में फिल्म की 4 दिन की कमाई 13.83 करोड़ रुपए पहुंच गई है।

गौरतलब है कि फिल्मकार मुदस्सर अजीज के निर्देशन में बनी यह फिल्म करीब 25 करोड़ रुपए की लागत में बनाई गई है। फिल्म में सोनाक्षी के अलावा जिम्मी शेरगिल, अली फजल, डायना पेंटी, जस्सी गिल और पीयूष मिश्रा जैसे सितारे भी अहम किरदारों में दिखाई दे रहे हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन