भारत 26 जनवरी 2021 को 72वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस खास मौके पर आम से लेकर खास तक, हर शख्स के भीतर देशभक्ति का जोश और उल्लास देखने को मिलेगा। अमिताभ बच्चन, एआर रहमान, कंगना रनौत सहित बॉलीवुड की तमाम हस्तियों ने रिपब्लिक डे पर सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान ने देशवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी है। उन्होंने लिखा, 'सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं। पब्लिक के साथ मिल जुल कर रहो। मिलकर, प्रेम, स्नेह, आनंद और दयालुता के साथ चुकाओ। जय हिंद।'
Republic Day 2021: कोरोना काल में गणतंत्र दिवस सेलिब्रेट करते वक्त इन 3 बातों का रखें ध्यान


