1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. खबर पक्की है! बॉलीवुड की इस हसीना को डेट कर रहे हैं हार्दिक पांड्या

खबर पक्की है! बॉलीवुड की इस हसीना को डेट कर रहे हैं हार्दिक पांड्या

 Published : Jan 31, 2018 02:29 pm IST,  Updated : Jan 31, 2018 02:31 pm IST

हार्दिक का बॉलीवुड की एक हॉट एक्ट्रेस से अफेयर चल रहा है।

हार्दिक पांड्या, एली...- India TV Hindi
हार्दिक पांड्या, एली अवराम

नई दिल्ली: क्रिकेट और बॉलीवुड का पुराना नाता है। हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और क्रिकेट कैप्टन विराट कोहली की शादी ने मीडिया में खूब सुर्खियां बटोरी थीं। अब हार्दिक पांड्या भी इसी लिस्ट में शामिल हो गए हैं, हार्दिक का बॉलीवुड की एक हॉट एक्ट्रेस से अफेयर चल रहा है।

विस्फोटक बल्लेबाज हार्दिक पांड्या और एक्ट्रेस एली अवराम एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। एली बिग बॉस कंटेस्टेंट भी रह चुकी हैं और कपिल शर्मा की फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं’ में भी नजर आ चुकी हैं। दोनों ने भले ही एक दूसरे से अफेयर की खबर पुष्टि नहीं की है। लेकिन दोनों अक्सर साथ समय बिताते नजर आ जाते हैं। पहले तो ये तस्वीर देखिए जब हार्दिक पांड्या के भाई की शादी में पहुंची थीं एली अवराम।

 

लेकिन अब ताजा तस्वीर आई है दक्षिण अफ्रीका से, जहां क्रिकेटर्स और उनकी वाइफ साथ समय बिता रहे थे वहां एली अवराम भी पहुंच गई। शिखर धवन की वाइफ आएशा धवन ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है, इस तस्वीर में क्रिकेटर्स और उनकी वाइफ के साथ एली अवराम भी नजर आ रही हैं। आयशा और शिखर ने अपनी बेटी रिया के जन्मदिन पर दक्षिण अफ्रीका में पार्टी दी थी। इस पार्टी में भारतीय क्रिकेटर्स की पत्नियों के साथ एली एवराम भी थीं।

एली अवराम ने भी दक्षिण अफ्रीका के जंगल सफारी की तस्वीर शेयर की थी लेकिन सिंगल हार्दिक कहीं भी नजर नहीं आ रहे हैं।

इतना ही नहीं एक पोस्ट में तो एली अवराम ने लव लॉक की तस्वीर भी शेयर की है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन