1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. हार्दिक पंड्या ने गर्लफ्रेंड नताशा से लॉकडाउन में की शादी, घर आने वाला है नन्हा मेहमान

हार्दिक पंड्या ने गर्लफ्रेंड नताशा से लॉकडाउन में की शादी, घर आने वाला है नन्हा मेहमान

 Published : May 31, 2020 08:17 pm IST,  Updated : May 31, 2020 08:21 pm IST

एक तस्वीर में जहां हार्दिक और नताशा शादी की तस्वीरों में दिख रहे हैं वहीं दूसरी तस्वीरों में नताशा का बेबी बंप  नजर आ रहा है।

हार्दिक पंड्या, गर्लफ्रेंड नताशा, लॉकडाउन में की शादी- India TV Hindi
हार्दिक पंड्या ने गर्लफ्रेंड नताशा से लॉकडाउन में की शादी Image Source : INSTAGRAM- HARDIK PANDYA

कोरोना महामारी के कारण सभी खिलाड़ी घर पर हैं और परिवार के साथ समय बिता रहे हैं। ऐसे में हार्दिक पंड्या के घर से दो दो गुड न्यूज एक साथ आ रही हैं। टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने अपनी मंगेतर और बॉलीवुड एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविक के साथ सोशल मीडिया में तस्वीरें शेयर करके गुड न्यूज दी है। एक तो दोनों के घर नन्हा मेहमान आने वाला है, और दूसरा लॉकडाउन में हार्दिक और नताशा ने शादी कर ली है। हार्दिक पांड्या के नताशा साथ अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। एक तस्वीर में जहां हार्दिक और नताशा शादी की तस्वीरों में दिख रहे हैं वहीं दूसरी तस्वीरों में नताशा का बेबी बंप नजर आ रहा है।

हार्दिक ने इस तस्वीर को इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, ''नताशा और मैंने एक साथ लंबा सफर तय किया है। हम बहुत जल्द अपने जीवन में एक नए मेहमान का स्वागत करने के लिए उत्साहित हैं।''

सभी क्रिकेटर्स दोनों को शादी की और नन्हें मेहमान के आने की बधाई दे रहे हैं-

हार्दिक पंड्या ने गर्लफ्रेंड नताशा से लॉकडाउन में की शादी
Image Source : INSTAGRAMहार्दिक पंड्या ने गर्लफ्रेंड नताशा से लॉकडाउन में की शादी

हार्दिक पंड्या ने गर्लफ्रेंड नताशा से लॉकडाउन में की शादी
Image Source : INSTAGRAMहार्दिक पंड्या ने गर्लफ्रेंड नताशा से लॉकडाउन में की शादी

गौरतलब है कि ये कपल उन दिनों अचानक सुर्खियों में आ गया था, जब हार्दिक पांड्या और नताशा ने सोशल मीडिया पर अपनी सगाई की रोमांटिक तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं और दुनिया को इस बात की जानकारी दी थी कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। इतना ही नहीं लॉकडाउन के बीच भी दोनों एक-दूसरे के साथ ही रह रहे थे। इस तरह नताशा के अचानक प्रेग्नेंसी की खबर देकर हार्दिक ने एक बार फिर सबको हैरानी में डाल दिया है।

हार्दिक पंड्या
Image Source : INSTAGRAM/HARDIKPANDYA93हार्दिक पंड्या ने गर्लफ्रेंड नताशा से लॉकडाउन में की शादी

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन