1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. हरमन बावेजा और साशा रामचंदानी की शादी, राज कुंद्रा-आमिर अली और आशीष चौधरी ने जमकर मचाया धमाल

हरमन बावेजा और साशा रामचंदानी की शादी, राज कुंद्रा-आमिर अली और आशीष चौधरी ने जमकर मचाया धमाल

 Published : Mar 21, 2021 01:13 pm IST,  Updated : Mar 21, 2021 01:13 pm IST

राज कुंद्रा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें हरमन के फैमिली मेंबर्स और दोस्त ढोल-नगाड़ों की थाप पर जमकर डांस कर रहे हैं।

harman baweja and sasha ramchandani wedding- India TV Hindi
हरमन बावेजा और साशा रामचंदानी की शादी  Image Source : INSTAGRAM: RAJKUNDRA9

बॉलीवुड फिल्मों में नज़र आ चुके अभिनेता हरमन बावेजा अपनी गर्लफ्रेंड साशा रामचंदानी संग शादी कर रहे हैं। साशा का हाथ थामने के लिए हरमन घोड़ी पर चढ़कर वेन्यु पर पहुंच चुके हैं। उनके दोस्त और शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें हरमन के फैमिली मेंबर्स और दोस्त ढोल-नगाड़ों की थाप पर जमकर डांस कर रहे हैं। इस वीडियो में कई बॉलीवुड सेलेब्स भी नज़र आ रहे हैं। 

यहां देखें पोस्ट:

इससे पहले हरमन की संगीत सेरेमनी के वीडियो सामने आए थे, जिसमें वो अपने दोस्त व शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा के साथ जमकर ठुमके लगाते दिखाई दे रहे हैं। 

हरमन बावेजा, साशा रामचंदानी संग रचाने वाले हैं शादी, राज कुंद्रा ने शेयर की कॉकटेल पार्टी की तस्वीरें

harman baweja and sasha ramchandani wedding
Image Source : INSTAGRAM: RAJKUNDRA9हरमन बावेजा और साशा रामचंदानी की शादी

हरमन बावेजा और साशा रामचंदानी की प्री-वेडिंग सेरेमनी की तस्वीरें और वीडियो लगातार सामने आ रहे हैं। इस नए वीडियो में हरमन और राज कुंद्रा पंजाबी गाने पर अपने कदम थिरका रहे हैं। 

राज कुंद्रा ने हरमन बावेजा की कॉकटेल पार्टी की कई तस्वीरें और वीडियो शेयर किए थे। तस्वीर में बी-टाउन से कई चेहरे जैसे कि आमिर अली और आशीष चौधरी भी इस तस्वीर में शामिल हैं, एक वीडियो में हरमन को डांस करते हुए देखा गया है।

हरमन निर्देशक-निर्माता हैरी बावेजा के बेटे हैं। उन्होंने 2008 में 'लव स्टोरी 2050' से अपने अभिनय की शुरुआत की, जिसे उनके पिता ने निर्देशित किया था। प्रियंका चोपड़ा स्टारर फिल्म, बॉक्स ऑफिस पर काम करने में विफल रही। हरमन ने प्रियंका के साथ 'विक्ट्री', 'ढिश्क्यांव' और आशुतोष गोवारिकर की 'व्हाट्स योर राशी' में भी काम किया।

हरमन और साशा रामचंदानी ने दिसंबर 2020 में चंडीगढ़ में सगाई की थी। यह खबर सबसे पहले हरमन की बहन रोवेना ने साझा की थी, उन्होंने एक फोटो शेयर करते हुए लिखा था, "आप दोनों को बधाई !!" परिवार में आपका स्वागत है साशा! जश्न शुरू होने का इंतजार नहीं कर सकती, हम आपसे बहुत प्यार करते हैं।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन