1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. लॉकडाउन में बोर हो रही हर्षाली मल्होत्रा को चाहिए मिस्टर इंडिया वाली घड़ी, मांग रही हैं अनिल कपूर का नंबर

लॉकडाउन में बोर हो रही हर्षाली मल्होत्रा को चाहिए मिस्टर इंडिया वाली घड़ी, मांग रही हैं अनिल कपूर का नंबर

 Published : Apr 27, 2020 04:42 pm IST,  Updated : Apr 27, 2020 04:42 pm IST

हर्षाली मल्होत्रा ने सलमान खान की फिल्म 'बजरंगी भाईजान' में मुन्नी का किरदार निभाया था, जो बोल नहीं सकती थी।

हर्षाली मल्होत्रा को...- India TV Hindi
हर्षाली मल्होत्रा को चाहिए अनिल कपूर का नंबर

मुंबई: बजरंगी भाईजान की मुन्नी तो याद ही होगी आपको, सलमान खान की फिल्म 'बजरंगी भाईजान' में हर्षाली मल्होत्रा ने मुन्नी का किरदार निभाया था, जो बोल नहीं सकती थी। अपनी क्यूट अदाओं और बेहतरीन अभिनय के बल पर हर्षाली मल्होत्रा ने सबका दिल जीत लिया था। हर्षाली अब बड़ी हो रही हैं, कुछ ही दिनों में वो 12 साल की हो जाएंगी। आजकल हर्षाली सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं, अक्सर ही अपनी तस्वीरें और वीडियोज हर्षाली शेयर करती रहती हैं। इस वक्त कोरोना वायरस को कहर चल रहा है और ऐसे में सभी सितारे अपने घरपर ही हैं, घर पर रहकर हर्षाली मल्होत्रा घर पर रहकर बोर हो रही हैं।

रविवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर हर्षाली मल्होत्रा ने एक फनी वीडियो शेयर किया है। वीडियो में हर्षाली कह रही हैं- 'किसी के पास अनिल कपूर का नंबर है, वो मिस्टर इंडिया वाली घड़ी चाहिए थी, कुछ देर के लिए बाहर जाना है।' इतना कहकर हर्षाली जोर-जोर से हंसने लगती हैं। हर्षाली का ये वीडियो खूब पसंद किया जा रहा है। देखिए वीडियो-

बजरंगी भाईजान के अलावा हर्षाली ने कई टीवी सीरियल और एड फिल्म में काम किया है। हर्षाली को एक्टिंग के अलावा सिंगिंग का भी शौक है। हर्षाली चाहती हैं कि वो भी सलमान खान की तरह सुपरस्टार बने

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन