1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सोनम की शादी पर उनके होने वाले पति पर बोले भाई हर्षवर्धन, कहा- आनंद...

सोनम की शादी पर उनके होने वाले पति पर बोले भाई हर्षवर्धन, कहा- आनंद...

 Published : May 02, 2018 05:23 pm IST,  Updated : May 02, 2018 05:23 pm IST

हर्षवर्धन बुधवार को यहां अपनी आगामी फिल्म 'भावेश जोशी सुपरहीरो' के ट्रेलर लॉन्च को लेकर पहुंचे थे, जहां उनसे शादी की तैयारियों को लेकर सवाल पूछा गया। 

सोनम-हर्षवर्धन- India TV Hindi
सोनम-हर्षवर्धन

मुंबई: अभिनेता हर्षवर्धन कपूर अपनी बहन सोनम कपूर की दिल्ली के कारोबारी आनंद अहूजा से शादी को लेकर बहुत खुश हैं। उन्होंने कहा कि आनंद एक 'अच्छे इंसान' हैं। सोनम और आनंद यहां आठ मई को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।

हर्षवर्धन बुधवार को यहां अपनी आगामी फिल्म 'भावेश जोशी सुपरहीरो' के ट्रेलर लॉन्च को लेकर पहुंचे थे, जहां उनसे शादी की तैयारियों को लेकर सवाल पूछा गया। उन्होंने कहा, "मैं वास्तव में उसकी शादी को लेकर बहुत खुश हूं। आनंद एक अच्छे इंसान हैं। हालांकि मैं अपनी फिल्म 'भावेश जोशी सुपरहीरो' को लेकर काफी व्यस्त हूं, इसलिए मुझे तैयारियों के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है।"

अपनी बड़ी बहन को शादी के मौके पर क्या देना चाहेंगे के सवाल पर उन्होंने कहा, "एक हग।" उन्होंने कहा, "वास्तव में मैं उन्हें बहुत सारा प्यार और गुड लक देना चाहता हूं। कोई उपहार नहीं, क्योंकि मैं कंगाल हूं। जिस फिल्म में मैं काम कर रहा हूं, उन्होंने मुझे वास्तव में उतने पैसे नहीं दिए, इसलिए मेरे पास उसे उपहार में देने के लिए कुछ नहीं है।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन