1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कई साल से इस तस्वीर को ढूंढ रही थीं हेमा मालिनी, मिलते ही फैंस के साथ की शेयर

कई साल से इस तस्वीर को ढूंढ रही थीं हेमा मालिनी, मिलते ही फैंस के साथ की शेयर

 Published : Nov 07, 2020 11:12 pm IST,  Updated : Nov 07, 2020 11:19 pm IST

बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल बीते कुछ साल से किसी चीज की तलाश कर रही थीं। अभिनेत्री की ये तलाश आज पूरी हुई जिसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी इस तलाश का खुलासा किया है।

Hema Malini - India TV Hindi
Hema Malini  Image Source : INSTAGRAM/HEMA MALINI

बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल बीते कुछ साल से किसी चीज की तलाश कर रही थीं। अभिनेत्री की ये तलाश आज पूरी हुई जिसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी इस तलाश का खुलासा किया है। अभिनेत्री ने इस खुलासे के बाद एक तस्वीर भी शेयर की है। जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। 

सैफ के साथ खेतों में काम करते दिखे नन्हें तैमूर तो शाहिद कपूर की 'मिरर सेल्फी' पर ऋतिक ने किया शानदार कमेंट

अभिनेत्री की ये तस्वीर एक फोटोशूट की है जिसमें वो देवी मां के गेटअप में नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा- 'मैं कई साल से इस तस्वीर को ढूंढ रही थी। ये एक फोटोशूट की तस्वीर है जो कि तमिल मैग्जीन के लिए करवाया था। (मुझे इसका नाम याद नहीं है) मुझे इतना याद है कि ये एवीएम स्टूडियो में करवाया था वो भी हिंदी सिनेमा में राज कपूर के साथ सपनों का सौदागर फिल्म से डेब्यू करने से पहले।'

एक्ट्रेस ने आगे लिखा- 'उस वक्त मैं 14 या 15 साल की थी। मैं इस तस्वीर को अपनी बायोग्राफी बियांड द ड्रीमगर्ल में एड करना चाहती थी, जब लेखक राम कमल मुखर्जी उसे लिख रहे थे। लेकिन तब मैं इस तस्वीर को नहीं ढूंढ पाई थी..और अब मैं इसे आप लोगों के साथ शेयर कर रही हूं।' 

लाल रंग की बिंदी लगाकर अक्षय कुमार ने किया ट्रांसजेंडर का समर्थन, बोले- 'अब आपकी बारी'

आपको बता दें, हेमा मालिनी ने हिंदी सिनेमाजगत में काम करने से पहले तमिल इंडस्ट्री में काम किया था। हालांकि उन्हें पहचान 1968 में आई हिंदी फिल्म 'सपनों का सौदागर' फिल्म से मिली। इसके बाद 'नसीब', 'शोले', 'चरस', 'आजाद' और 'नया जमाना' जैसी कई फिल्मों में हेमा मालिनी ने अभिनय का लोहा मनवाया। फिल्म इंडस्ट्री में हेमा मालिनी को ना केवल उनके अभिनय के लिए सराहा गया बल्कि उनकी खूबसूरती ने भी लोगों को दीवाना बना दिया था। फिलहाल हेमा मालिनी फिल्मों से ज्यादा राजनीति में सक्रिय हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर अपने प्रशंसकों के लिए कुछ ना कुछ पोस्ट करती रहती हैं। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन