1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'कबीर सिंह' को मिल रही आलोचना का इस वजह से शाहिद कपूर नहीं दे रहे हैं जवाब

'कबीर सिंह' को मिल रही आलोचना का इस वजह से शाहिद कपूर नहीं दे रहे हैं जवाब

 Published : Jul 24, 2019 01:25 pm IST,  Updated : Jul 24, 2019 04:02 pm IST

शाहिद कपूर की फिल्म 'कबीर सिंह' के किरदार को लेकर हो रही कॉन्ट्रोवर्सी पर इस वजह से जवाब नहीं दे रहे हैं।

Shahid kapoor- India TV Hindi
Shahid kapoor Image Source : INSTAGRAM

शाहिद कपूर(Shahid Kapoor) की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म कबीर सिंह(Kabir Singh) बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा चुकी है। कबीर सिंह 275 करोड़ के क्लब में शामिल हो चुकी है। बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के बावजूद शाहिद कपूर के किरदार को लिए कॉन्ट्रोवर्सी हो रही है।

हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में शाहिद कपूर ने कहा- मैंने कबीर सिंह के किरदार को लेकर हो रही कॉन्ट्रोवर्सी को लेकर अभी तक कोई इंटरव्यू नहीं दिया है। क्योंकि उन्हें लगता है इससे सभी एग्रेसिव हो जाएंगे जो अच्छा नहीं होगा।

शाहिद ने कहा- जो लोग वीकेंड पर इस बारे में बात करते हैं वह सोचते हैं उनके पास 1 साल से ज्यादा फिल्म पर काम कर रहे लोगों से ज्यादा स्वामित्व की भावना है।

इसके साथ ही शाहिद ने कहा- मुझे इसे डिफेंड करने की जरूरत नहीं है क्योंकि मेरे फैन्स यह कर रहे है। शाहिद ने कहा उनके फैन्स उनके लिए हमेशा हैं। साथ ही उन्होंने कहा- कबीर सिंह के रिलीज होने के बाद उन्होंने फिल्म प्रमोट नहीं कि क्योंकि जो फिल्म देख रहा है वह खुद इसे प्रमोट कर रहा है।

आपको बता दें कबीर सिंह में शाहिद कपूर के साथ कियारा आडवाणी अहम भूमिका निभाती नजर आई हैं।  यह तेलगु फिल्म 'अर्जुन रेड्डी' का हिंदी रीमेक है।

Also Read:

फिल्मों से दूर रहने के बावजूद अक्षय कुमार को फिल्म साइन करने से पहले ट्विंकल खन्ना कहती हैं ये बड़ी बात

यूपी, गुजरात के बाद अब दिल्ली में भी टैक्स फ्री हुई ऋतिक रोशन की फिल्म 'सुपर 30', मनीष सिसौंदिया ने ट्वीट कर दी जानकारी

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन