1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. एक्टर हिमांश कोहली भी कोरोना वायरस से संक्रमित, पूरा परिवार पहले ही कोविड-19 की चपेट में

एक्टर हिमांश कोहली भी कोरोना वायरस से संक्रमित, पूरा परिवार पहले ही कोविड-19 की चपेट में

 Written By: IANS
 Published : Sep 04, 2020 10:06 pm IST,  Updated : Sep 04, 2020 10:06 pm IST

पहले हिमांश की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई थी, बाद में उनमें कोरोना के लक्षण विकसित होने के बाद पॉजिटिव पाया गया।

himansh kohli corona positive- India TV Hindi
परिवार के कोरोना की चपेट में आने के बाद अब हिमांश कोहली की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है Image Source : INSTAGRAM

मुंबई: टेलीविजन और बॉलीवुड अभिनेता हिमांश कोहली के माता-पिता और बहन पिछले सप्ताह कोरोनावायरस से पॉजिटिव पाए गए थे, जिसके बाद शुक्रवार को अभिनेता खुद कोरोनावायरस से पॉजिटिव होने की पुष्टि की। इसके पहले हिमांश की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई थी, बाद में उनमें कोरोना के लक्षण विकसित होने के बाद पॉजिटिव पाया गया।

इंस्टाग्राम पर इसकी जानकारी साझा करते हुए अभिनेता ने कहा, "भगवान की कृपा और आप लोगों की दुआओं से मेरा परिवार ठीक होने की दिशा में बढ़ रहा है। हम कई बार सोंचते हैं कि हमारे पास बेस्ट इम्यूनिटी है, मेरे साथ कुछ नहीं होगा, हम लोग योद्धा हैं आदि। और हमें लगता है कि हम बड़े लेवल पर अतिरिक्त सावधानी बरतते हैं।"

हिमांश कोहली का परिवार आया कोरोना वायरस की चपेट में, सोशल मीडिया पर दी जानकारी

उन्होंने कहा, "माता-पिता और बहन के बाद, मेरे अंदर भी कोरोना के लक्षण विकसित होने लगे, जिसके बाद कल मैंने कोरोना जांच करवाया, जिसमें मैं पॉजिटिव पाया गया हूं। मैं जरा भी नहीं डरा हूं, क्योंकि रिकवरी रेट काफी ज्यादा है। लेकिन मैं आप सब को बताना चाहता हूं कि इस वायरस को हर कोई अपने हिसाब से लेता है। मैं इस वायरस को हल्के में नहीं लेता हूं। मैं प्रार्थना करता हूं कि यह आप में से किसी के पास न पहुंचे।"

उन्होंने इससे बचने के लिए घरेलु नुख्सा साझा किया।

उन्होंने लिखा, "सबसे पहले निंबू/हल्दी के साथ गर्म पानी का सेवन करें। दूसरा स्टीम शॉवर लें, पानी में कर्वोल प्लस मिलाएं। तीसरे इम्यूनिटी के लिए मल्टीविटामिन का सेवन करें, खासतौर से विटामिन सी, डी और बी12। "

अभिनेता ने सलाह देते हुए कहा, संक्रमण का इंतजार न करें, एहतियात बरतना शुरू कर दें।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन