1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. हिना खान-दिव्यांका त्रिपाठी समेत इन टीवी सितारों का हुआ 'अपहरण'!

हिना खान-दिव्यांका त्रिपाठी समेत इन टीवी सितारों का हुआ 'अपहरण'!

 Published : Dec 04, 2018 04:06 pm IST,  Updated : Dec 04, 2018 04:26 pm IST

टीवी जगत के तमाम सितारों का अपहरण हो गया है। एकता कपूर से 20 करोड़ की फिरौती मांगी गई है।

अपहरण- India TV Hindi
अपहरण

मुंबई: टीवी जगत की दुनिया में हड़कंप मच गया है, हिना खान, दिव्यांका त्रिपाठी, करिश्मा तन्ना, विवेक दहिया, सुरभि ज्योति समेत तमाम टीवी सितारों का अपहरण हो गया है। अपहरण की बात खुद इन सितारों ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर दी है। अपहरण किसने किया है यह अभी तक किसी ने नहीं बताया है। एकता कपूर ने खुद इस बात की पुष्टि की है।

हिना खान, दिव्यांका त्रिपाठी समेत तमाम टीवी सितारों ने इंस्टाग्राम पर एक ब्लैक तस्वीर शेयर की है, जिसके साथ उन्होंने लिखा है ‘’मेरा अपहरण हो गया है।‘’ दिव्यांका ने तो एक पोस्ट में यह भी लिखा है कि फिरौती की रकम 3 करोड़ मांगी जा रही है।

उनके पति ने भी यही बताया है...

हिना खान ने भी कुछ ऐसा पोस्ट किया है...

सुरभि ज्योति और करण पटेल से फिरौती की रकम 5 करोड़ मांगी गई है।

इन सितारों का इंस्टाग्राम अकाउंट पढ़ने के बाद फैंस तनाव में आ गए। एकता कपूर ने भी ब्लैक तस्वीर पोस्ट करके लिखा है- मैं इन सितारों को बचाना चाहती हूं लेकिन मेरा भी अपहरण हो गया है।

एकता कपूर ने बताया है कि उनका अपहरण करने वाला उनसे 20 करोड़ मांग रहा है।

दरअसल यह कुछ और नहीं बल्कि एकता कपूर की वेब सीरीज का प्रमोशन है। खबर है कि एकता कपूर अपहरण नाम की एक वेब सीरीज ला रही हैं, इसमें कई बड़े टीवी सितारे नजर आएंगे। और यह सारे सितारे उसी के प्रमोशन में जुटे हैं।

बताया जा रहा है कि इस वेब सीरीज की शूटिंग सात महीने पहले से ही शुरू हो चुकी है। इस वेब सीरीज में अरुणोदय सिंह लीड भूमिका में हैं। अब तो फैंस को भी इस वेब सीरीज का बेसब्री से इंतजार हैं, उनके सारे पसंदीदा सितारे जो एक साथ नजर आने वाले हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन