1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Holi 2021: पति निक जोनास और फैमिली संग होली के रंग में रंगी प्रियंका चोपड़ा

Holi 2021: पति निक जोनास और फैमिली संग होली के रंग में रंगी प्रियंका चोपड़ा

 Published : Mar 29, 2021 11:23 am IST,  Updated : Mar 29, 2021 11:25 am IST

प्रियंका चोपड़ा शादी के बाद विदेश ही शिफ्ट हो गई हैं, लेकिन एक्ट्रेस देश से दूर होने के बाद भी त्योहारों को मनाने से पीछे नहीं हैं। प्रियंका ने विदेश में होली मनाई है।

priyanka chopra holi celebration 2021 - India TV Hindi
फैमिली के साथ होली सेलिब्रेट करते हुए प्रियंका चोपड़ा  Image Source : INSTAGRAM/PRIYANKACHOPRA

देशभर में आज होली का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। सभी अपने-अपने अंदाज से रंगों के इस त्योहार को मना रहे हैं। मस्ती से भरे इस त्योहार को देश के हर एक हिस्से में मनाया जाता है। कई बार होली का रंग विदेशी जमीं पर भी देखने को मिल जाता है। इस साल प्रियंका चोपड़ा ने विदेश में अपनी ससुराल में होली मनाई है। प्रियंका चोपड़ा शादी के बाद विदेश ही शिफ्ट हो गई हैं, लेकिन एक्ट्रेस देश से दूर होने के बाद भी त्योहारों को मनाने से पीछे नहीं हैं। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने विदेश में होली मनाई है, जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। 

Holi 2021: इस बार घर पर बनाइए होली के नेचुरल और हर्बल कलर, बढ़ जाएगा चेहरे का निखार

प्रियंका चोपड़ा ने दी होली की शुभकामनाएं 

प्रियंका चोपड़ा ने होली की शुभकामनाएं देते हुए एक फोटो शेयर की है। इस फोटो में वह अपने पति निक और सास-ससुर के साथ नजर आ रही हैं। फोटो में चारो लोग रंगे नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही एक्ट्रेस के हाथ में पिचकारी भी दिख रही है। इसके अलावा एक्ट्रेस ने कुछ और भी फोटोज शेयर की हैं जिसमें खूब सारे रंग नजर आ रहे हैं। फोटोज शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा- "रंगों का त्योहार होली, मेरे पसंदीदा त्योहारों में से एक है,आशा है कि आप सभी इसे अपने प्रियजनों के साथ मना रहे होंगे'। # हैप्पहोली सभी को…. प्रियंका चोपड़ा का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फैंस एक्ट्रेस के अंदाज को काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। 

Bhojpuri hit Holi Songs: भोजपुरी के इन होली के गानों के साथ सेलिब्रेट कीजिए रंगों का त्यौहार

अपनी किताब को लेकर चर्चा में हैं प्रियंका

प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस लोगों को काफी पसंद हैं। बीते दिनों ही दोनों ने साथ में ऑस्कर के नॉमिनेशन अनाउंस किए थे। वहीं, प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी किताब 'अनफिनिश्ड' और ओपरा विनफ्रे के साथ अपने इंटरव्यू को लेकर चर्चा में हैं। वहीं वे आखिरी बार राजकुमार राव के साथ फिल्म 'द व्हाइट टाइगर' में नजर आई थीं।  

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन