1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. भोजपुरी
  4. Bhojpuri hit Holi Songs: भोजपुरी के इन होली के गानों के साथ सेलिब्रेट कीजिए रंगों का त्यौहार

Bhojpuri hit Holi Songs: भोजपुरी के इन होली के गानों के साथ सेलिब्रेट कीजिए रंगों का त्यौहार

 Published : Mar 28, 2021 12:17 pm IST,  Updated : Mar 28, 2021 12:17 pm IST

आज हम आपको होली के मौके पर कुछ ऐसे भोजपुरी गाने बताने वाले हैं जिन्हें आप होली वाले दिन लगाकर ये रंगों का त्यौहार सेलिब्रेट कर सकते हैं।

Bhojpuri hit Holi Songs- India TV Hindi
Bhojpuri hit Holi Songs Image Source : YOUTUBE SCREENGRAB

Bhojpuri hit Holi Songs: होली 2021 नजदीक आ रही है और इंटरनेट पर होली पर आधारित गाने भी आने शुरू हो गए हैं। होली के कई भोजपुरी गाने इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं। होली के रंगों के बीच रोमांस करते और होली खेलते सितारों से सराबोर गाने देखकर आपको भी एहसास हो जाएगा कि होली आने वाली है। आज हम आपको होली के मौके पर कुछ ऐसे भोजपुरी गाने बताने वाले हैं जिन्हें आप होली वाले दिन लगाकर ये रंगों का त्यौहार सेलिब्रेट कर सकते हैं।

पवन सिंह (Pawan Singh), काजल राघवानी (Kajal Raghwani), खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav), दिनेश लाल यादव  उर्फ निरहुआ (Dinesh Lal yadav Nirahua), आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) जैसे मशहूर भोजपुरी एक्टर्स के अलावा भी कई नए कलाकार हैं जो भोजपुरी सिनेमा में अपनी पहचान बना रहे हैं, फिल्मों के अलावा भोजपुरी गाने बनाने वाले कलाकार खूब चर्चा में हैं। लोगों को इन नए कलाकारों के गाने, बोल और म्यूजिक खूब पसंद आ रहा है। देखिए होली का ये गाना-

भोजपुरी गाने अब सिर्फ यूपी और बिहार ही नहीं दूसरे राज्यों में भी खूब पसंद किया जाने लगा है। 

भोजपुरी जगत के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का 'दुई रूपया' भोजपुरी गाना भोजपुरी के लोकप्रिय गायक रितेश पांडे के भोजपुरी होली गीत 'तीन रुपया' रिलीज हो गया है। इस गाने को भी काफी पसंद किया जा रहा है। यह गाना खेसारी लाल यादव के भोजपुरी होली गीत से बहुत अलग है। इस गाने में रितेश पांडे में लोगों की तरफ से कापी पसंद किया जा रहा है। 

यहां देखें

इस गाने को वर्ल्ड वाइड रिकॉर्ड के बैनर तले रिलीज किया गया है, गाने को आरएस प्रीतम की तरफ से लिखा गया है और रतन बाबा ने इसे संगीतबध किया है। गाने का वीडियो कोमल सिंह के ऊपर फिल्माया गया है। इस गाने में कोमल के शानदार डांस स्टेप्स भी देखने को मिल रहे हैं।

देखें खेसारी लाल यादव का यह गाना

गाने में खेसारी अपने चिरपरिचित अंदाज़ में डांस करते नजर आ रहे हैं। उनका ये देसीपन खास तौर पर फैंस को पसंद आता है। खबर लिखे जाने तक इस गाने को 11 लाख 38 हजार बार देखा जा चुका है।

पवन सिंह का होली गाना

 पवन सिंह अपने ग्लोबल हिट लॉलीपॉप लागेलु गाने के लिए खास तौर पर जाने जाते हैं। अभिनेता भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा पे किए जाने वाले कलाकारों में से एक हैं। पवन सिंह ने पिछले साल हिंदी गाने में अपना डेब्यू किया था। एक बार फिर होली के अवसर अपना नया हिंदी गाना ले कर आ रहे हैं। 

'बबुनी तेरे रंग में' में त्रिधा चौधरी को देखा जा सकता है। आश्रम फेम अभिनेत्री इस म्यूजिक वीडियो में पवन सिंह के साथ रोमांस करती हुईं नजर आ रही हैं। गाने की खास बात यह कि इस बार पवन सिंह बॉलीवुड के जानें माने म्यूजिक डायरेक्टर सलीम-सुलेमान के साथ काम कर रहे हैं। इस जोड़ी ने पवन सिंह के गाने को अपना म्यूजिक दिया है। गाने को अभिनेता पवन और शारवी यादव ने गाया है। डॉ. सागर ने इस गाने के बोल लिखे हैं।

देखें पवन सिंह का नया गाना

यहां पढ़ें

अभिनेत्री रितुपर्णा सेनगुप्ता हुई कोरोना संक्रमित, सोशल मीडिया पर दी जानकारी

Nach Baliye 10: बिग बॉस 14 की कंटेस्टेंट राखी सावंत पति रितेश के साथ लेंगी शो में हिस्सा? जानिए पूरी बात

आयुष्मान खुराना ने 20 साल पहले किया था इजराह-ए-मोहब्बत, ताहिरा बोलीं - बिना किसी उम्मीद के मैं तुम्हारे प्यार में हूं

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bhojpuri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन