1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Pics: 'हाउसफुल 4' की टीम ट्रेन से पहुंची थी दिल्ली, अब चार्टर प्लेन से मुंबई हुई रवाना

Pics: 'हाउसफुल 4' की टीम ट्रेन से पहुंची थी दिल्ली, अब चार्टर प्लेन से मुंबई हुई रवाना

 Published : Oct 19, 2019 12:37 pm IST,  Updated : Oct 19, 2019 12:37 pm IST

'हाउसफुल 4' में अक्षय कुमार के अलावा रितेश देशमुख, बॉबी देओल, कृति सेनन, कृति खरबंदा और पूजा हेगड़े भी अहम भूमिका निभा रहे हैं।

Housefull 4 team- India TV Hindi
Housefull 4 team

मल्टीस्टारर मूवी 'हाउसफुल 4' को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार बज बना हुआ है। फिल्म की स्टार कास्ट अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, बॉबी देओल, कृति सेनन, कृति खरबंदा और पूजा हेगड़े ट्रेन से दिल्ली पहुंचे थे। अब सभी फिर से मुंबई रवाना हो गए हैं, लेकिन इस बार ट्रेन नहीं, बल्कि चार्टर प्लेन से सफर पूरा किया है।

फिल्म की एक्ट्रेस कृति सेनन ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें वो अक्षय कुमार, पूजा हेगड़े और कृति खरबंदा के साथ चार्टर प्लेन के सामने बैठकर पोज़ दे रही हैं। 

'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' के 24 साल हुए पूरे, काजोल ने वीडियो शेयर कर बताया आज भी करती हैं ये काम

कृति ने फोटो के कैप्शन में लिखा है, 'हमें लग रहा है कि अपने चार्टर प्लेन से मुंबई जाने के दौरान हम अपनी ट्रेन की यात्रा को याद कर रहे हैं।'

पूजा हेगड़े ने भी फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'ट्रेन, प्लेन और ऑटोमोबाइल... हाउसफुल 4 ये सब कर रहा है।'

Laal Kaptaan box office collection day 1: सैफ अली खान की फिल्म 'लाल कप्तान' की धीमी शुरुआत, पहले दिन कमाए इतने करोड़

मुंबई एयरपोर्ट पर हाउसफुल 4 की टीम इस अंदाज में नज़र आई।

Housefull 4 star cast
Housefull 4 star cast

Housefull 4 star cast
Housefull 4 star cast

बता दें कि दीवाली के मौके पर अक्षय की फिल्म 'हाउसफुल 4' दर्शकों का मनोरंजन करने आ रही है। अक्षय ने फिल्म के पूरी कास्ट, क्रू, मीडिया और अपनी बेटी नितारा के साथ मुंबई से दिल्ली तक इस ट्रेन में यात्रा की। यह फिल्म के प्रोमोशन का एक हिस्सा था।

'प्रोमोशन ऑन व्हील्स' के नाम से यह भारतीय रेल की एक नई पहल है, जिसके तहत फिल्म से जुड़े कलाकारों ने फिल्म के प्रचार के लिए मुंबई से दिल्ली तक की रेल यात्रा की।

टीवी की 'जोधा' सेट पर हुईं बेहोश, रियल लाइफ पति के लिए रखा था करवा चौथ का व्रत

नाडियाडवाला ग्रैंडसन द्वारा निर्मित और फॉक्स स्टार स्टूडियोज द्वारा सह-निर्मित यह फिल्म 25 अक्टूबर को रिलीज होगी।

(IANS इनपुट के साथ)

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन