1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ऋतिक रोशन ने फैमिली और दोस्तों के साथ मनाया जन्मदिन, शेयर की तस्वीरें

ऋतिक रोशन ने फैमिली और दोस्तों के साथ मनाया जन्मदिन, शेयर की तस्वीरें

 Published : Jan 11, 2019 01:00 pm IST,  Updated : Jan 11, 2019 01:02 pm IST

ऋतिक ने अपनी फैमिली के साथ हॉस्पिटल में जन्मदिन मनाया जहां उनके पिता राकेश रोशन की सर्जरी हुई है। फैमिली के साथ जन्मदिन मनाने के बाद शाम को ऋतिक अपने दोस्तों के साथ पार्टी करते हुए भी नज़र आए।

Hrithik Roshan- India TV Hindi
ऋतिक ने अपनी फैमिली के साथ हॉस्पिटल में जन्मदिन मनाया। 

Hrithik Roshan's Birthday :  बॉलीवुड के हैंडसम ऐक्टर ऋतिक रोशन ने कल अपना 45वॉं बर्थडे सेलिब्रेट किया है। उन्होंने अपना बर्थडे अपने परिवार और कुछ करीबी दोस्तों के साथ मनाया। ऋतिक ने अपनी फैमिली के साथ हॉस्पिटल में जन्मदिन मनाया जहां उनके पिता राकेश रोशन की सर्जरी हुई है। फैमिली के साथ जन्मदिन मनाने के बाद शाम को ऋतिक अपने दोस्तों के साथ पार्टी करते हुए भी नज़र आए। ऋतिक के बर्थ डे सेलिब्रेशन की कुछ फोटोज़ सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

 आपको बता दें, ऋतिक के पिता को गले में कैंसर हुआ था जिसकी सर्जरी कराने के लिए वह अस्पताल में भर्ती हैं। ऋतिक ने अपने पिता राकेश रोशन के गले में कैंसर होने की जानकारी कुछ दिन पहले ही अपनी एक पोस्ट के ज़रिए सभी तक पहुंचाई थी। जिसके बाद दो दिन पहले ही उनके पिता के गले की सर्जरी हुई है और अपने बर्थडे पर उन्होंने ट्विटर पर यह फोटो शेयर की , जिसमें उन्होंने कहा ‘’वह उठ खड़े हुए हैं, यह प्यार की ताकत है। उन्होंने अपने पापा के लिए दुआ करने और उनका साथ देने के लिए सभी का धन्यवाद किया।‘’ इस फोटो में ऋतिक के अलावा उनके पिता राकेश रोशन, मां पिंक्की रोशन और उनके बेटे भी नज़र आ रहे हैं।

परिवार के साथ जन्मदिन मनाने के बाद उन्होंने शाम को अपनी दोस्त सोनाली बेंद्रे, उनके पति गोल्डी बेहल के साथ सेलिब्रेट किया। इस दौरान उनकी एक्स वाइफ सुज़ैन खान भी उनके साथ पार्टी कर रही थीं। ऋतिक हमेशा की तरह कैजुअल लुक में नज़र आए। उन्होंने जीन्स, ग्रे टी-शर्ट और मफलर पहना हुआ था। वहीं सुज़ैन काले रंग के गाउन में नज़र आईं।

ऋतिक के बर्थ डे पर सुज़ैन ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया था। पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- ‘’मेरे बैस्ट फ्रैंड को बर्थडे की ढेर सारी शुभकामनाएं। अपनी लाइफ में हमेशा कामयाबी हासिल करो।‘’ साथ ही दुनिया के बेस्ट डैड भी कहा। पोस्ट में सुज़ैन ने ऋतिक के साथ कई फोटोज़ भी शेयर की थी।

और खबरों के लिए यहां क्लिक करें

अप्रैल में शुरु होने जा रही है 'दबंग 3' की शूटिंग, अरबाज खान ने किया कन्फर्म

सुनील ग्रोवर का शो कानपुर वाले खुरानाज़ होने जा रहा है बंद, फिल्म 'भारत' के लिए छोड़ा शो

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन