1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'काबिल’ को लेकर ऋतिक रोशन ने किया हैरान करने वाला खुलासा

'काबिल’ को लेकर ऋतिक रोशन ने किया हैरान करने वाला खुलासा

 Published : Feb 04, 2017 06:57 pm IST,  Updated : Feb 04, 2017 06:57 pm IST

ऋतिक रोशन और यामी गौतम के अभिनय से सजी हालिया रिलीज हुई फिल्म ‘काबिल’ को दर्शकों के बीच काफी पसंद किया जा रहा है। इस फिल्म में इन दोनों ने ही नेत्रहीन लोगों का किरदार निभाया है। हाल ही में ऋतिक ने शुक्रवार को एक हैरान कर देने वाली बात का...

kaabil- India TV Hindi
kaabil

कोलकाता: बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन और यामी गौतम के अभिनय से सजी हालिया रिलीज हुई फिल्म ‘काबिल’ को दर्शकों के बीच काफी पसंद किया जा रहा है। इस फिल्म में इन दोनों ने ही नेत्रहीन लोगों का किरदार निभाया है। हाल ही में ऋतिक ने शुक्रवार को एक हैरान कर देने वाली बात का खुलासा किया है कि 'काबिल' की शूटिग के दौरान उन्होंने एक-दूसरे को नहीं देखा और इसके कारण उनकी प्रस्तुतियों में अतिरिक्त जान आ गया है। ऋतिक ने यहां संवाददाताओं से कहा, "अद्भुत बात यह है कि जब हमने दृष्टिबाधित की भूमिका निभाई तो हम एक-दूसरे को नहीं देख सकते थे। जब आप आंखें बंद करते हैं और एक-दूसरे को महसूस करते हैं, वहीं महसूस हो रहा था।"

इसे भी पढ़े:-

राकेश रोशन द्वारा निर्मित और संजय गुप्ता द्वारा निर्देशित 'काबिल' एक दृष्टिबाधित जोड़े की कहानी पर आधारित है। ऋतिक ने कहा, "हम शूटिंग के दौरान एक-दूसरे को नहीं देख सकते थे। हम नहीं जानते थे कि हम क्या कर रहे हैं। जब हमने मॉनिटर में देखा तो एक-दूसरे को देखकर मुस्कुराए और कहा, "वे कितने प्यारे हैं।" हमने खुद को 'वे' कहा। यह सचमुच शानदार अनुभव था।"

यामी ने कहा कि जब उन्हें ऋतिक के साथ भूमिका निभाने का प्रस्ताव मिला तो उनकी प्रतिक्रिया मिस यूनीवर्स जैसी थी। 'विकी डोनर' की अभिनेत्री ने कहा, "मेरी प्रतिक्रिया सिर्फ मेरी भावनाओं तक ही सीमित नहीं थी, बल्कि वह मेरे दिल और मेरे चेहरे से भी स्पष्ट हो रही थी। मैं मिस यूनीवर्स जैसा महसूस कर रही थी।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन