1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. तापसी पन्नू ने किया खुलासा, इन बॉलीवुड अभिनेताओं पर था क्रश

तापसी पन्नू ने किया खुलासा, इन बॉलीवुड अभिनेताओं पर था क्रश

 Published : Feb 04, 2017 06:28 pm IST,  Updated : Feb 04, 2017 06:28 pm IST

तापसी पन्नू ने अपने शानदार अभिनय और दिलकश अदाओं से बॉलीवुड में अपनी खास जगह बना ली है। आज उनके फैंस हर जगह मौजूद हैं। लेकिन हाल ही में तापसी ने कहा है कि वह बॉलीवुड के कई हस्तियों पर फिदा थीं और यह सूची काफी लंबी है, लेकिन...

taapsee- India TV Hindi
taapsee

मुंबई: अभिनेत्री तापसी पन्नू ने अपने शानदार अभिनय और दिलकश अदाओं से बॉलीवुड में अपनी खास जगह बना ली है। आज उनके फैंस हर जगह मौजूद हैं। लेकिन हाल ही में तापसी ने कहा है कि वह बॉलीवुड के कई हस्तियों पर फिदा थीं और यह सूची काफी लंबी है, लेकिन उन्हें जॉन अब्राहम और रितिक रोशन हमेशा ही बेहद आकर्षक लगे हैं। तापसी ने संवाददाताओं से कहा कि जब से वह फिल्में देखती आ रही हैं, तब से वह जॉन अब्राहम और रितिक रोशन पर फिदा हैं।

इसे भी पढ़े:-

वह इन दोनों अभिनेताओं को काफी आकर्षक मानती हैं हालांकि उनकी पसंद बॉलीवुड पर ही खत्म नहीं होती बल्कि हॉलीवुड के अभिनेता सैम क्लाफिन तक जाती है। तापसी अपनी आगामी फिल्म ‘रनिंग शादी डॉट कॉम’ के मैनरलेस मंजू गीत के लॉन्च के मौके पर बोल रही थीं।

जब अभिनेत्री से यह पूछा गया कि वह कौन सा गुण है जो वह एक पुरष में देखना चाहती हैं तो उन्होंने कहा, “आज के समय में एक वफादार और ईमानदार इंसान मिल जाए, यही काफी है। ऐसा कोई जो अपने दम पर बना हो, ईमानदार हो और सम्मानित हो, वरना जब मैं शादी करूंगी तो सूची भेज दूंगी।“

शूजीत सरकार द्वारा निर्मित फिल्म ‘रनिंग शादी डॉट कॉम’ में तापसी अभिनेता अमित साध के मुख्य किरदार में नजर आ रही है। फिल्म 17 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन