1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. फिल्म के लिए टीचर बनने जा रहे ऋतिक रौशन ने ली छात्रों की सुध, एग्जाम के लिए दी शुभकामनाएं

फिल्म के लिए टीचर बनने जा रहे ऋतिक रौशन ने ली छात्रों की सुध, एग्जाम के लिए दी शुभकामनाएं

 Published : Mar 06, 2018 02:57 pm IST,  Updated : Mar 06, 2018 02:57 pm IST

आनंद कुमार पर आधारित बायोपिक में ऋतिक आनंद गणित के शिक्षक हैं, जो प्रतिवर्ष 30 आर्थिक रूप से कमजोर और प्रतिभाशाली छात्रों को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान की प्रवेश परीक्षा की तैयारी कराते हैं।

ऋतिक रौशन- India TV Hindi
ऋतिक रौशन Image Source : PTI

मुंबई: अभिनेता ऋतिक रोशन ने सोमवार को सीबीएसई की परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं। ऋतिक ने ट्वीट किया, "आज सीबीएसई परीक्षा में बैठने वाले विद्यार्थियों को शुभकामनाएं। यह सुनकर बहुत खुशी हुई कि बोर्ड ने इस साल छात्र-छात्राओं को लैपटॉप का प्रयोग करने की अनुमति दी है।"

'सुपर 30' की शूटिंग शुरू कर रहे अभिनेता ने सभी विद्यार्थियों को शांत रहने के लिए कहा है। आनंद कुमार पर आधारित बायोपिक में ऋतिक आनंद गणित के शिक्षक हैं, जो प्रतिवर्ष 30 आर्थिक रूप से कमजोर और प्रतिभाशाली छात्रों को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान की प्रवेश परीक्षा की तैयारी कराते हैं।

उन्होंने कहा, "शिक्षक की भूमिका निभा रहा हूं। भूल नहीं सकता कि एक छात्र के रूप में कैसे घबरा गया था। शांत रहो और नींद का बलिदान मत करो!" रिलायंस एंटरटेनमेंट और फैंटम फिल्म्स द्वारा समर्थित और विकास बहल द्वारा निर्देशित फिल्म इस साल नवंबर में रिलीज होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन